Connect with us

खबर बिलासपुर

पीएम नरेंद्र मोदी 16 को हरी झंडी दिखाकर करेंगे विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ ..

Published

on

उप मुख्यमंत्री अरुण साव मुख्य अतिथि और सभी विधायक होंगे अतिथि ,

बिलासपुर में 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगी यात्रा, छूटे हुए हितग्राहियों को मिलेगा केंद्रीय योजनाओं का लाभ ,

शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के अलग अलग स्थानों में लगेगा शिविर,16 दिसंबर को मुंगेली नाका मैदान में शिविर ,

कलेक्टर एवं निगम कमिश्नर ने की नागरिकों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील ..

बिलासपुर, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पूरे देश में पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। इस अभियान के तीसरे चरण में पीएम नरेंद्र मोदी कल वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर बिलासपुर सहित राज्य में इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से देश भर में यात्रा के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से जुड़ेंगे और हितग्राहियों से चर्चा करेंगे।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रायपुर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम के लिए कनेक्ट होंगे और यात्रा के संबंध में वर्चुअल संवाद करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन शहर के मुंगेली नाका स्थित मैदान में किया जाएगा।

जिसके मुख्य अतिथि के रुप में उप मुख्यमंत्री अरुण साव मौजूद रहेंगे। विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शहर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतारा विधायक सुशांत शुक्ला और मस्तुरी विधायक दिलीप लहरिया शामिल होंगे। इस यात्रा के तहत 16 दिसंबर से 26 दिसंबर तक रोजाना शहर के विभिन्न हिस्सों में दो शिविर का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के पहले दिन याने 16 दिसंबर को शिविर दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक मुंगेली नाका मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के माध्यम से वे नागरिक जिन्हें अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है, वे इन योजनाओं के लिए आवेदन देंगे और योजनाओं का लाभ उठाकर लाभान्वित होंगे। योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित शिविर स्थल पर आम नागरिकों से आवेदन भी प्राप्त किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के आईसी वैन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। जिसके तहत 16 दिसम्बर से 26 दिसम्बर तक यह वैन बिलासपुर शहर में रहेगी इस वैन में ऑडियो विजुअल, ब्रोशर, पॉम्पलेट, बुकलेट उपलब्ध रहेंगे जिनके माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इन योजनाओं में आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, पीएम विश्वकर्मा, पीएम उज्जवला, पीएम आवास योजना, स्टार्टअप योजना, मुद्रा लोन जैसी अन्य योजनाएं शामिल है। शिविर में हितग्राही मेरी कहानी मेरी जुबानी के जरिए योजनाओं से लाभान्वित होने का अपना अनुभव भी साझा करेंगे। शिविर स्थल में कोई भी व्यक्ति अपनी शुगर, बीपी की जांच करा सकता है। टी.बी. स्क्रीनिंग भी की जाएगी। जो अपना एवं अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है वे मौके पर बनवा सकते है। पीएम उज्जवला (रसोई गैस) के लिए नामांकन भी कराया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि हितग्राहियों की सूची की पोर्टल में एंट्री भी की जानी है। इसके लिए संबंधित विभागों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में नागरिकों को सूचित करने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए शुरू की गयी इस यात्रा का उद्देश्य जागरूकता पैदा करना और कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ सीधे लोगों तक पहुंचाना है। इसके लिए कलेक्टर अवनीश शरण एवं निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

स्वास्थ्य मेला और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए कैंप भी –

‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत स्वास्थ्य मेला, उज्जवला योजना, आधार कार्ड अपडेटेशन आदि के स्टॉल होंगे। इसके साथ ही नागरिक उपयोगी अन्य सभी योजनाओं का लाभ दिलाने भी इन स्टाल में व्यवस्था होगी।
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा‘ के अंतर्गत ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में संचालित योजनाएं सम्मिलित होंगी। शहरी क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्जवल योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टेंड-अप इंडिया, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना शहरी, वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना, स्वच्छ भारत अभियान, उजाला योजना, अमृत योजना, पीएम जन औषधि परियोजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अधोसंरचना, आरसीएस योजना और खेलो इंडिया से संबंधित योजनाएं व गतिविधियाँ शामिल होंगी।
ग्रामीण क्षेत्र में क्रियान्वित आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान योजना, क्रिसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल-जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन-धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग, स्वाइल हैल्थ कार्ड, उन्नत कृषि यंत्र आदि से संबंधित गतिविधियां शामिल होंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending