Connect with us

खबर कोरबा

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने मास्टर ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण ..

Published

on

कोरबा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के मार्गदशर्न में सेंटर फार कैटेलाइजिंग चेंज (सी-3) के द्वारा विगत 12 एवं 13 दिसंबर 2023 को सुमन (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन ब्लू डायमंड होटल कोरबा में किया गया। इस अवसर पर डीएचओ डॉ.सी.के सिंह, स्टेट हेड सी-3 इंडिया दिलीप सरवटे, डॉ. नोमिता चॉन्डियोक, डॉ. रश्मि आसिफ, ट्रेनर तथा सी इंडिया के जिला व ब्लाक को-ऑर्डिनेटर, प्रशिक्षार्थी उपस्थित थे। सुमन (सुरक्षित मातृत्व आश्वासन) कार्यक्रम का उद्देश्य रोकी जा सकने वाली सभी मातृ एवं शिशु मृत्यु की घटनाओं और बीमारी को समाप्त करते हुए सकारात्मक प्रसव अनुभव प्रदान करने के लिए शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र में आने वाले प्रत्येक महिला और शिशु के लिए आश्वस्त सेवाएं, इनकार के लिए शून्य, सहनशीलता और गरिमामय, सम्मानपूर्ण व निःशुल्क उच्च स्तरीय स्वास्थ्य देखभाल उपलब्ध कराना है। सुमन कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर्स को इस कार्यक्रम के उद्देश्य स्तंभ, सुमन स्वास्थ्य केन्द्र के तत्व, सुमन सेवा की गारंटी, अपमान और दुर्व्यवहार की श्रेणी, महिला और नवजात के 12 विश्व व्यापी अधिकार, जेंडर को समझना तथा समानता का वातावरण बनाना इत्यादि से संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. केसरी ने बताया कि कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सी-3 इंडिया के सहयोग से सुमन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने तथा मातृत्व सेवाओं को मजबूत और गुणवत्ता पूर्ण बनाने तथा इस संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस हेतु कार्यक्रम के संबंध में निचले स्तर पर प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। ये मास्टर ट्रेनर्स अपने विकासखण्ड में जाकर आर.एच.ओ, मितानिन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत के सदस्य तथा समुदाय के लोगों को सुरक्षित मातृत्व कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षण देकर स्वास्थ्य विभाग की निःशुल्क मातृ एवं स्वास्थ्य सेवाओं के संबध में जागरूक करेंगे। जिससे शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में गरिमापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल प्राप्त किया जा सके तथा मातृ-शिशु मृत्यु दर कम किया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का व्यापक अभियान बनाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई अभियान की समीक्षा, सक्ती से कलेक्टर सहित जिला स्तरीय अधिकारी हुए शामिल .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान उड़ाने वाला खरसिया का आरोपी चेतन सिंघल को किया गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई चोरी की वारदात, सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल समेत चोरी का सामान बरामद .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..1 दिन ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़2 दिन ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending