Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा के समीप जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्याें का किया लोकार्पण ..

Published

on

मुख्य चौक सहित दोनों तरफ के उद्यानों को 37.95 लाख रूपए की लागत से किया गया है नवीनीकरण ,

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित अनेक विधायकगण, विधानसभा सचिव उपस्थित थे ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में विधानसभा के समीप स्थित जीरो पॉइंट चौक के सौंदर्यीकरण कार्याें का लोकार्पण किया।

सौंदर्यीकरण के तहत मुख्य चौक तथा सड़क के दोनों तरफ के उद्यानों में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति एवं लोक कला को प्रदर्शित किया गया है। चौक के मध्य में और दोनों तरफ के उद्यान का सौंदर्यीकरण 37.95 लाख रुपए की लागत से किया गया है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, विधायक सर्व अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम, श्रीमती गोमती साय, दयालदास बघेल, मोती लाल साहू, प्रबोध मिंज, पुरन्दर मिश्रा, गुरू खुशवंत साहेब, अनुज शर्मा, श्रीमती भावना बोहरा सहित अनेक विधायकगण, विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे।

विधानसभा चौक का सौंदर्यीकरण –

मोवा – विधानसभा फोरलेन मार्ग (लोक निर्माण विभाग का मुख्य जिला मार्ग) में स्थित चौक लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित किया गया था। मोवा-विधानसभा फोरलेन मार्ग में स्थित चौक की गोलाई अत्यधिक होने के कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। चौक की गोलाई को कम कर विधानसभा की गरिमा अनुरुप चौक के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। विधानसभा पहुँच मार्ग में मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान लगभग 16 वर्ष पूर्व निर्मित किये गये थे। चूंकि उक्त दोनों उद्यान छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन के प्रवेश मार्ग में स्थित हैं। अतः उक्त दोनों उद्यान में छत्तीसगढ़ संस्कृति की झलक हो एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन की गरिमा के अनुरुप उद्यान का स्वरुप हो, इस उद्देश्य से उद्यान के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया।

चौक – चौक में बस्तर आर्ट बेल मेटल पेटर्न की मूर्ति लगाई गई है, मूर्ति को इस तरह से स्थापित किया गया है जिससे की उसे तीन तरफ से देखा जा सकता है। इस चौक को 6 मीटर गोलाई में बनाया गया है।

उद्यान – विधानसभा मार्ग के दोनों ओर स्थित उद्यान में मुरिया नृत्य करते हुए महिलाएँ एवं पुरुषों की मूर्तियाँ लगायी गई हैं। उद्यान में स्थित दीवाल पर बस्तर आर्ट बेल मेटल पेटर्न से कलाकृति बनाई गई है। उद्यान में बस्तर आर्ट बेल मेटल से विभिन्न मूर्तियाँ तैयार कर लगाई गई हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सेवा पखवाड़े को सफल बनाने भाजपा मंडल भौथिया ने कसी कमर ..

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न जनहितकारी एवं संगठनात्मक कार्यक्रम, मंडल प्रभारी राम नरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24 घंटे के भीतर आरोपियों तक पहुंची पुलिस.. एक विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

गणेश चतुर्थी पर चंद्रपुर पद यात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का होगा शुभारंभ ..

सांसद कमलेश जांगड़े, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर एवं नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल रहेंगे मौजूद .. सक्ती, गणेश चतुर्थी के पावन...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश ..

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रमुख इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा, कम उपलब्धि वाले इंडिकेटर्स में सुधार के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का शिकंजा ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में जैजैपुर क्षेत्र में कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब व 60 किलो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली2 दिन ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending