Connect with us

ख़बर रायपुर

अन्नदाताओं से किया गया एक बड़ा वादा पूरा: कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ..

Published

on

रायपुर जिले के किसानों को मिली दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि ,

किसानों के खातों में 264.79 करोड़ रूपए की राशि अंतरित ..

रायपुर, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि अन्नदाताओं से किया गया एक बड़ा वादा आज पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मोदी की गारंटी का तीसरा वादा भी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुशासन दिवस के मौके पर अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का अंतरण सीधे किसानों के बैंक खातों में किया गया है। श्री अग्रवाल आज सुशासन दिवस के मौके पर तिल्दा के बीएनबी स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज स्वर्गीय अटल जी की जयंती है। पूरा विश्व उनका सम्मान करता है। सर्व शिक्षा अभियान, गांव-गांव में सड़कों का निर्माण, पोखरण परमाणु परीक्षण अटल जी की ही देन है। श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिन पर मोदी की गारंटी को पूरा करने का फैसला कैबिनेट ने लिया था। उन्होंने कहा कि किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस राशि वितरण के लिए अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान किया गया था। सुशासन दिवस पर किसानों के खाते में राशि का अंतरण हुआ है। हमारी सरकार ने बकाया बोनस की राशि किस्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त राशि दी है। हमारी सरकार जनता से किए गए वादे को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने तिल्दा के किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस राशि वितरण प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय वाजपेयी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन किया। गौरतलब है कि रायपुर जिले के 01 लाख 70 से अधिक किसानों को दो साल धान के बोनस के रूप में 264 करोड़ 79 लाख रूपए की राशि उनके बैंक खातों में भुगतान किया गया है। तिल्दा के 32 हजार 584 किसानों को 49 करोड़ 19 लाख 52 हजार रूपए की दो साल के धान की बकाया बोनस राशि मिली है।

सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष तिल्दा नेवरा श्रीमती लेमिका गुरु डहरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा अनिल सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष तिल्दा नेवरा विकास सुखवानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा .. रायपुर, राज्य में शराब...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न ..

पेसा और वन अधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , राज्य...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में निराश्रित मवेशियों के संरक्षण के लिए बड़ी पहल ..

प्रदेश में स्थापित होंगे 1460 गौधाम .. रायपुर, राज्य में घुमंतू और बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देने, गौ-संरक्षण को...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, 05 अगस्त 2026 को मंत्रिपरिषद के निर्णय (1) मंत्रिपरिषद ने ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मिशन’ को मंजूरी दी...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की महत्वपूर्ण पहल ..

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित , चयनित कलाकारों को मिलेंगे प्रतिवर्ष 12 से 24 हजार रुपये...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक .. रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण ..

वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना .. रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए .. रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending