Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: हुड़दंग किया तो खैर नहीं, होगी कड़ी कार्रवाई ..

Published

on

नशे में वाहन चलाते पकड़े गये तो होगी जब्ती, पैदल घर जाना होगा ,

नव वर्ष के आयोजन को लेकर प्रशासन ने ली बैठक, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम के दिए गए निर्देश ..

रायपुर, राजधानी में 31 दिसंबर शाम-रात को नववर्ष के होने वाले आयोजनों तथा शहर में कानून व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक जी.आर. ठाकुर ने बैठक ली। बैठक में चतुर्वेदी ने कहा कि आज राजधानी के भीतर और बाहरी इलाकों जैसे नया रायपुर, राम मंदिर रोड, मेरिन ड्राईव सहित सभी चौक-चौराहों पर सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किया जाएं। देर रात चलने वाली पार्टियों पर कमान कसनी होगी। ऐसे रेस्टोरेंट एवं हॉटलों के आस-पास पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। साथ ही सीसीटीव्ही कैमरे से नजर रखी जाएगी। यदि कोई हुड़दंग करते या शांति व्यवस्था में बाधा पहुंचाते पाया जाता है तो तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चतुर्वेदी ने कहा कि सभी बार या क्लब निर्धारित समय में बंद होंगे। यदि वे निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाएंगे तो उन पर कार्रवाई करते हुए उनके लायसेंस का निलंबन होगा और निरस्त करने की प्रक्रिया भी की जाएगी। एफएल-5 (क) अनुज्ञप्ति लेने वाले हॉटल या स्थल पर कार्रवाई करते हुए भविष्य में लायसेंस लेने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे स्वयं, पुलिस अधीक्षक, एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एएसपी, सीएसपी तथा थाना प्रभारी टीम बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में गस्त करेंगे और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करेंगे।
नगर निगम आयुक्त मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि यदि कोई शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो तुरंत एक्शन होगा और वाहन जप्त कर लिया जाएगा। चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाईजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। तेज गति से और तेज हार्न बजाते हुए और दो पहिया वाहन पर दो से अधिक सवारी चलाते हुए पकड़े गए तो उन पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। चतुर्वेदी ने कहा कि आपातकालीन स्थिति पर चिकित्सा सहायता के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर मदद करेगी। चतुर्वेदी ने नव वर्ष की सुबह प्रमुख मंदिरों और नया रायपुर सहित पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थित करने के लिए निर्देश दिए।
प्रभारी एसपी जी.आर. ठाकुर ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी पेट्रोलिंग टीम के साथ निरंतर गस्त करें और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर तुरंत एक्शन लें। बैठक में एडीएम, एसडीएम और विभिन्न पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया वाचन .. सक्ती, जिला...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सकरेली कलां में आन-बान और शान के साथ लहराया तिरंगा ..

सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी रोशन लाल पटेल ने किया ध्वजारोहण .. सक्ती, समीपवर्ती ग्राम सकरेली कलां में स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

देश की अखंडता और एकता बनाए रखना हर भारतीय का कर्तव्य : गिरधर जायसवाल ..

भदरीपाली के शासकीय शाला में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को किया नमन .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा सक्ती में आन-बान-शान के साथ लहराया तिरंगा ..

शाखा प्रबंधक शैलेंद्र तिवारी ने किया ध्वजारोहण, क्षेत्रवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के अवसर...

खबर कोरबा1 दिन ago

कभी भी खोला जा सकता है मिनीमाता बांगो जलाशय का गेट, अलर्ट जारी ..

मिनीमाता बांगो जलाशय में जल भराव 92.48 प्रतिशत, पानी के आवक में हो रही लगातार वृद्धि .. कोरबा, मिनीमाता बांगो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ..

आजादी और लोकतंत्र की रक्षा करना हम सभी का दायित्व : डॉ. महंत .. रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने जिलेवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ..

युवाओं एवं विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान .. सूरजपुर, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के नेतृत्व में बदला पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्वरूप ..

15 अगस्त से पहले डेटिंग-पेंटिंग, तिरंगा लाइटिंग और रंगोली से कार्यालय को दिया आकर्षक रूप .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस के...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री साय ..

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हुए शामिल , संचालनालय पुरातत्व से अंबेडकर चौक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी का आयोजन ..

कलेक्टर, सीईओ सहित अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन .. सक्ती, भारत विभाजन की त्रासदी में प्राण...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending