Connect with us

खबर सक्ती ...

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

Published

on

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल शर्मा ..

सक्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद सक्ती की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 15 नवंबर 2026, रविवार को सक्ती नगर के झूलकदम पारा स्थित पुराने चीर घर के पास अंगूरी किशन भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने तथा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

भाकपा जिला सचिव कामरेड अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में केंद्र और राज्य सरकारों की जनविरोधी नीतियों पर विस्तार से चर्चा होगी। इसके साथ ही देश की विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों, विशेषकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की कार्यप्रणाली और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों से लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं आम जनता पर पड़ रहे प्रभाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इन मुद्दों के विरोध में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी आंदोलन में पार्टी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि कृषि एवं श्रम कानूनों में किए जा रहे बदलावों का विरोध, लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और किसानों-मजदूरों से जुड़े सवाल बैठक के प्रमुख एजेंडे में शामिल हैं। इसके अलावा सक्ती जिले में पात्र वनवासियों को जंगल-जमीन का पट्टा दिलाने तथा भूमि अधिग्रहण कानून के तहत अधिग्रहित किसानों की कृषि भूमि वापस दिलाने जैसे महत्वपूर्ण स्थानीय मुद्दों पर भी पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी।

कामरेड अनिल शर्मा ने बताया कि बैठक में केवल जनसमस्याओं तक ही सीमित न रहकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यों की सक्रियता बढ़ाने और जिले में संगठन का विस्तार करने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में शामिल होकर जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार रखने की अपील की है।

Latest

खबर सक्ती ...1 मिनट ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..26 मिनट ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending