खबर सक्ती ...
राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के नगर स्तरीय कार्यक्रम में कार सेवक हुए सम्मानित ..

हवन, पूजन, भजन के साथ विद्युत कर्मचारी संघ और नगरपालिका परिषद द्वारा रामोत्सव का भव्य आयोजन ..

.
सक्ती, स्टेशन रोड अवस्थित विद्युत कार्यालय में श्रीराम मंदिर में राम लला प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राम मंदिर आंदोलन के कार सेवकों का नगर पालिका परिषद सक्ती द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया।
आज राम लला महोत्सव के पलों में प्रातः हवन का आयोजन किया गया पश्चात भव्य आरती की गई।

तदपश्चात कराओके आर्केस्टा के द्वारा भजन संगीत का आयोजन रख गया जिसके फनकारों ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया तथा वातावरण को राममय बना दिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर के कारसेवक अधिवक्ता नारायण शर्मा, चितरंजय सिंह पटेल, कृष्णकूमार देवांगन, लक्ष्मी सोनी, दीपक गुप्ता, मलखे सोनी के साथ स्व पुष्पेंद्र बहादुर सिंह की सुपुत्री सिद्धेश्वरी सिंह तथा स्व जगदीश सराफ के सुपुत्र राजेश सराफ को शाल श्रीफल देकर राम अवतार अग्रवाल, रामनरेश यादव, धनंजय नामदेव पार्षद के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय सिंह, इब्राहिम आदि के द्वारा अभिनंदन किया गया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगरपालिका परिषद सक्ती के द्वारा महती योगदान दिया गया। विदित हो कि नाका चौक सक्ती में विद्युत कार्यालय परिसर में भव्य हनुमान मंदिर स्थापित है जहां श्रद्धालुओं के द्वारा सुबह शाम पूजन आरती किया जाता है जहां आज नगर पालिका परिषद सक्ती के द्वारा राम लला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया गया।

खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login