Connect with us

खबर सक्ती ...

ब्रह्माकुमारी सेंटर में राम लला महोत्सव में भजन संध्या की धूम ..

Published

on

अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह में ब्रह्माकुमारी की बहनों की उपस्थिति स्वागतेय… अधिवक्ता चितरंजय पटेल ..

.
सक्ती, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति कुंज, सक्ती में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में श्री राम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया जिसमें विजय पटेल के मधु कंठ से एक से बढ़कर राम भजन सुन कर सभी मनमुग्ध हो गए और तालियों की सेवा के साथ भजन का भरपूर आनंद लिया।


इन पलों में ब्रम्हाकुमारी बहनों के द्वारा श्रीराम की बालरूप की भव्य झांकी बनाई गई तो वहीं केंद्र संचालिका बी के तुलसी बहन ने बताया कि हमारे मुख्यालय माउंट आबू से अयोध्या धाम ब्रह्माकुमारी बहनें प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने पहुंची है और इसी तारतम्य में आज हम भी राम लला का उत्सव सक्ती सेंटर में मनाते हुए प्रफुल्लित हैं।

इस अवसर पर उपस्थित उच्च न्यायालय अधिवक्ता एवम मंदिर आंदोलन में शामिल कार सेवक चितरंजय पटेल ने बताया कि ५०० वर्षों के संघर्ष के बाद सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद अयोध्या धाम में आज बहु प्रतीक्षित भव्य श्री राम मंदिर में भगवान राम की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित कर आज प्राण प्रतिष्ठित किया गया है जिसमें हर स्थान धार्मिक एवम अध्यात्मिक संस्थानों से धर्म गुरु एवम् प्रतिनिधि इस अविस्मरणीय पल के साक्षी के रुप में हाजिर है जिसमें ब्रह्माकुमारी बहनों की गरिमामय उपस्थिति स्वागतेय है।
आज ब्रह्माकुमारी सेंटर में राम लला उत्सव के पलों में बी के मधु, शकुंतला, कांति आदि बहनों के साथ राजेश , नरेश, ईश्वर आदि भाइयों की सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

अवैध धान भंडारण पर दो व्यापारियों से 40 क्विंटल धान जब्त ..

कोचिया, बिचौलियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा ..

मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर दिया जोर...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ने किया ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ, वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही को बताया सुशासन का आधार , लेखा...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

मुख्य अतिथि के इंतजार में बीत गया जिले का जनजातीय गौरव दिवस, नहीं पहुंचे प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ..

ई-आमंत्रण पत्र में मुख्य अतिथि के रूप में था नाम, समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष, कलेक्टर और एसपी सहित जनप्रतिनिधि...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर महिला को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार ..

डभरा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल .. सक्ती, सोशल मीडिया...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धान खरीदी केंद्रों पर कलेक्टर का औचक निरीक्षण, मसनिया खुर्द और खैरा पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीदी पर जोर, डेनेज-तिरपाल से लेकर पेयजल एवं तकनीकी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending