Connect with us

खबर कोरबा

मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का कलेक्टर ने किया निरीक्षण ..

Published

on

अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार हेतु दिए आवश्यक निर्देश ..

.
कोरबा, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय व संबद्ध जिला अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल का कायाकल्प करने एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने हेतु आवश्यकताओं की जानकारी ली और कमियों को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत संबित मिश्रा, निगमायुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी, अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, पीडब्ल्यूडी, हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम के अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे अस्पताल परिसर का अवलोकन करते हुए सभी एंट्री व एग्जिट पॉइंट का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के पूरे परिसर में मरम्मत योग्य स्थानों का सुधार कराने, लीकेज सीपेज की रिपेयरिंग एवं जर्जर भवनों को डिस्मेंटल करने हेतु संबंधित अधिकारियों को क्रमवार निर्देशित किया। कलेक्टर ने चिकित्सालय परिसर के विभिन्न वार्डाे, कक्षों का अवलोकन करते हुए विभिन्न क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा किए गए निर्माण कार्य के सम्बंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एजेंसी व वेंडर को पूर्ण दस्तावेज सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पुरुष, महिला वार्ड, आपातकालीन वार्ड सहित अन्य कक्षों का जायजा लेते हुए कलेक्टर ने आपातकालीन वार्ड में आवश्यक मरम्मत हेतु हाउसिंग बोर्ड के इंजीनियर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे सीपेज की समस्या वार्ड में निर्मित ना हो। महिला वार्ड में निगम द्वारा किए जा रहे शौचालय मरम्मत कार्य का अवलोकन करते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। कलेक्टर ने चिकित्सालय में पेयजल पाइप लाइन को ठीक कराने हेतु नगर निगम, लोक निर्माण विभाग व पीएचई को संयुक्त रुप से सर्वे कराकर प्रस्ताव प्रस्तुत करने के लिए कहा। इसी प्रकार ड्रेनेज, फायर अलार्म का काम ठीक कराने एवं डक्टिंग कार्य कराने हेतु प्रपोजल देने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

.
ट्रामा केयर सेंटर में लिफ्ट सहित किए जाएंगे अन्य मरम्मत कार्य ..

.कलेक्टर ने ट्रामा केयर सेंटर का निरीक्षण करते हुए केंद्र में लिफ्ट, एयर कंडीशनर, सीपेज जैसे आवश्यक मरम्मत योग्य कार्याे को पूरा करने के लिए ईई लोक निर्माण विभाग को प्रपोजल तैयार करने के निर्देश दिए।

.
अस्पताल में विद्युत व्यवस्था होगी दुरस्त –

जिला अस्पताल के प्रवेश द्वार सहित पूरे बिल्डिंग में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने, हाई मास्ट लाइट लगाने, साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु आवश्यकतानुसार जनरेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। मरीजों के परिजनों के लिए रात में ठहरने की व्यवस्था हेतु अस्पताल परिसर अंदर निर्मित शेडों का जीर्णाेद्धार कराने के दिशा में आवश्यक कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने जरूरतमंद मरीजों के परिसर में आवागमन की सुविधा हेतु बैटरी चलित वाहन की व्यवस्था करने एवं प्रवेश द्वार में बने शेड की भी मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़1 दिन ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली1 दिन ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending