Connect with us

खबर सक्ती ...

ब्रह्माकुमारी सेंटर में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित

Published

on

समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा है जिसके मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के लोग बखूबी कर रहे हैं… नूपुर राशि पन्ना, कलेक्टर ,


नारी शक्ति अभिनंदन के लिए आयोग की पहल प्रसंशनीय है… पद्मश्री फुलवासन ,


हमारे कार्यकर्ता परिवार की तरह समाज जीवन में समस्याओं के निरीकरण अनवरत प्रयासरत हैं… चितरंजय पटेल, अधिवक्ता


सक्ती, समस्याओं के निराकरण को लेकर अनवरत प्रयत्नशील राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग, छत्तीसगढ़ के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में नारी सशक्तिकरण विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया, जिसमें स्वागत भाषण करते हुए आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि सक्ती नगर में प्रथम बार आयोजित सामाजिक सरोकार को लेकर गंभीरता से विचार करते हुए मूल अधिकारों को लेकर सतत कार्यवाही जारी है।

आज कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित कर मंचस्थ मुख्य वक्ता फुलवासन बाई के साथ नुपुर राशि पन्ना, ब्रह्माकुमारी तुलसी बहन, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल साहु, प्रदेश अध्यक्ष लीगल सेल चितरंजय पटेल अधिवक्ता, युवा अध्यक्ष मृत्युंजय यादव, अल्प संख्यक अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर शुरुवात किया।

इन पलों में कलेक्टर नूपुर राशि ने कहा कि समाज सेवा सबसे बड़ी सेवा है जो मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के लोग बखूबी कर रहे हैं तो वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल साहु ने सक्ती जिले को सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई दिया। मंच पर उपस्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर की संचालिका एवं विशिष्ट तिथि बी के तुलसी ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए बताया कि आप राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से अपने जीवन में सकारात्मक सुधार एवं परिवर्तन ला सकते हैं।

इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती गंगा पटेल ने नारी शक्तियों का नमन करते हुए उन्हें स्त्री संबंधी कानून की जानकारी दिया तो वही दिव्या गोयल ने लोगों को कानून के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया ।

युवा अध्यक्ष मृत्युंजय यादव ने संगठन के विस्तार के साथ अनुशासन पर बल दिया। पश्चात् सभी मंचस्थ अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तो ब्रह्माकुमारी तुलसी बहन ने राज योग मेडिटेशन कराया तो वहीं पुष्पा यादव एवं साथियोंं के द्वारा नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दिया गया जिसे लोगों ने मुक्तकंठ से सराहा। आज कार्यक्रम प्रदेश के विभिन्न स्थानों से मानवधिकार संगठन के कार्यकर्ता एवं नारी शक्तियां शामिल हो गई जिनका आयोजको ने स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया तो वहीं आयोजन में बड़ी संख्या में उपस्थित कलमकारों का मंचस्थ अतिथियों पुष्प एवम उनके अस्त्र कलम भेंटकर अभिनंदन किया गया तथा उनके सतत सहयोग के लिए अधिवक्ता चित्रंजय पटेल उनके प्रति साधुवाद प्रगट किया।

नवीन जिला सक्ती में प्रथम बार आयोजित होने वाला प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एतिहासिक रहा जहां लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल की अगुवाई में जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ की टीम ने पूरे शिद्दत से लगातार परिश्रम को सफर की ऊंचाई तक पहुंचाया जो नगर में चर्चा का विषय रहा कि बिना बाहरी व्यक्ति के सहयोग के बिना कार्यकर्ताओं से अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित कर आयोजन को सफल बनाया।

आज आयोजन स्थल पर मेडिकल सेल के प्रदेश सचिव डा विजय लहरे, मीडिया सेल प्रमुख योम लहरे, महिला सेल अध्यक्ष कांता साहू, जिला उपाध्यक्ष अनीता पटेल, मांडवी साहू, पुष्पा यादव के साथ ही रेवती नंदन पटेल, फागुलाल, विष्णु पटेल, प्रेमलाल गबेल, मालखरौदा ब्लॉक अध्यक्ष दलेश साहू के साथ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक संघ के दुलीचंद साहू, सरोज महंत, फुल कुमारी, श्री सिद्ध हनुमान परिवार के कोंडके मौर्य, अमित तंबोली के साथ पत्रकार साथियों की गरिमामय सहभागिता रही ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending