Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी “पीएम सूर्य घर योजना” की जानकारी ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अंतर्गत 907 करोड़ रूपए की लागत से राजनांदगांव जिले के 9 गांवो के 451 एकड़ क्षेत्र में निर्मित 100 मेगावाट एसी/155 मेगावाट डीसी सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। 50 मेगावाट सोलर प्लांट की स्थापना से रेलगाड़ियाँ चलाने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग होगा, हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान देशवासियों को “पीएम सूर्य घर योजना” की जानकारी दी। इस योजना के माध्यम से देश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा देने की शुरुआत की गई है। इस योजना के जरिए देश में रह रहे लाभार्थियों को 300 यूनिट तक फ्री बिजली प्रदान की जाएगी।

वर्तमान में देश में रह रहे करोड़ों लोगों को बिजली बिल से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से लोग अपनी बिजली का बचत कर सकेंगे और सोलर सिस्टम के जरिए बिजली प्राप्त कर सकेंगे। इस योजना के माध्यम से देश में केंद्र सरकार ने 75000 करोड का बजट तय किया है एवं एक करोड घरों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य तैयार किया है। इस योजना के जरिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

योजनांतर्गत हितग्राहियों को प्राप्त होने वाले केन्द्रीय शासन का अनुदान में औसत मासिक विद्युत खपत 0-150 यूनिट और
एक से दो किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लाट क्षमता में 30 हजार से 60 हजार रुपए, 150-300 यूनिट और दो से 3 किलोवाट रूफटॉप सोलर प्लाट क्षमता में 60 हजार से 78 हजार रुपए, इसी प्रकार 300 से अधिक यूनिट में 3 किलोवाट से अधिक रूफटॉप सोलर प्लाट क्षमता में 78 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा।

इस योजना के तहत योजना के लाभार्थियों को उपरोक्त अनुदान (सब्सिडी) सीधे हितग्राही के बैंक खाते में ट्रासफर किया जाएगा। लोगो के बैंक खातों में सीधे दी जाने वाली सब्सिडी से लेकर भारी रियायती बैंक ऋण तक केन्द्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगो पर लागत का कोई बोझ न पड़े।

पीएम सूर्य घर योजना 2024 के लिए आवश्यक योग्यता में हितग्राही को भारत का निवासी होना चाहिए। आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। पीएम सूर्य घर योजना से लाभ मैं 300 यूनिट तक बिजली बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा जिससे बिजली का बिल कम आएगा और ₹ 78 हजार तक का अधिकतम सब्सिडी दिया जाएगा। सस्ते ब्याज पर लोन मिलेगा। पर्यावरण को संरक्षण और ऊर्जा शक्ति को बढ़ावा दिया जाएगा।

इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों में वैध मोबाइल नंबर, बिजली बिल उपभोक्ता क्रमांक, ईमेल आईडी, एवं बैंक खाता होना चाहिए। पीएम सूर्य घर योजना के लिए वेबसाइट पीएम सूर्य योजना डॉट जीओवी डॉट इन (pmsuryaghar.gov.in) है

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़10 घंटे ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली11 घंटे ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

दुष्कर्म के मामले में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का फैसला .. सक्ती, प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती ने महिला की हत्या...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुआ आयोजित ..

31 जुलाई 2026 तक किसानों का पंजीयन पूर्ण करने के दिए निर्देश ..         सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता...

खबर कोरबा1 दिन ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending