Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, लोकसभा निर्वाचन-2024 ..

Published

on

आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित करने शासकीय अमला रहे तैयार – श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ,

लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली प्रदेश के रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक ,

85 वर्ष या अधिक उम्र तथा दिव्यांग मतदाता कर सकेंगे डाक मतपत्र से मतदान ..

रायपुर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने लोकसभा निर्वाचन के लिए सभी रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवश्यक तैयारियाँ जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो जाती है और ऐसे में शासकीय अमला इसे कड़ाई से पालन करने के लिए हर स्तर पर तैयार रहे। वे आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रही थीं।

श्रीमती कंगाले ने कहा कि सभी जिलों में निर्वाचन की तैयारियों को अब अंतिम रूप देने का समय है। उन्होंने एमसीसी (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) लागू होने के बाद पहले 72 घंटों में किए जाने वाले सभी कार्यों की चेकलिस्ट तैयार करने पर जोर दिया। इसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारी नियुक्त करने से लेकर विभिन्न समितियों के गठन संबंधी तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए।

श्रीमती कंगाले ने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन अधिकारी की विश्वसनीयता और निष्पक्षता ही उसकी योग्यता की कसौटी है। ऐसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इस अवसर पर उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा डाक मतपत्र संबंधी नए संशोधन का उल्लेख करते हुए बताया कि अब 85 वर्ष या अधिक आयु के मतदाता को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा प्रदान की जाएगी। पूर्व में यह 80 वर्ष या अधिक उम्र के मतदाता को यह सुविधा प्रदान की गई थी। इसके अतिरिक्त पहले की तरह दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा जारी रहेगी।

समीक्षा बैठक के दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यू एस अग्रवाल ने नामांकन प्रक्रिया, आदर्श आचरण संहिता, निर्वाचन के दौरान रैली, वाहन , प्रचार सामग्री सहित विभिन्न अनुमतियों जैसे विषयों पर प्रकाश डाला । इस दौरान उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने मतदाता सूची की तैयारी, डाक मतपत्र, ईटीपीबीएस (इलेक्ट्रानिकली ट्रांस्मीटड पोस्टल बैलेट सिस्टम) , डाक मतदान हेतु सुविधा केन्द्र, सेवा मतदाता, मतदान दलों की तैयारियों जैसे विषयों पर संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, जिलों के कलेक्टर तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

महतारी वंदन योजना ने रानी कर्मवीर को दिया आर्थिक संबल, आत्मनिर्भरता की राह हुई आसान ..

सुकन्या समृद्धि योजना में बचत कर बेटी के भविष्य को संवार रहीं, अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

दुर्घटना में मछुआरे की मौत, परिवार को मिला 5 लाख का बीमा सहारा ..

समूह दुर्घटना बीमा योजना से स्वर्गीय महेन्द्र श्रीवास की पत्नी शारदा श्रीवास के खाते में पहुंची सहायता राशि .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, चालक पर 10 हजार का जुर्माना ..

ब्रीथ एनालाइजर जांच में पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 में सुनाई सजा .. सक्ती,...

खबर जांजगीर-चांपा ..16 घंटे ago

बडी खबर: H1N1/मौसमी इन्फ्लुएंजा को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी ..

सभी शासकीय एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों को सतर्कता के निर्देश .. जांजगीर-चांपा, मौसमी इन्फ्लुएंजा (H1N1 सहित) के प्रकरणों को ध्यान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सेवा संकल्प के बीच अफसरों को लंबित मामलों की याद, जनदर्शन में फिर उमड़ी फरियाद ..

17 सितंबर से अभियान शुरू, कलेक्टर ने अधिकारियों को दी समयबद्ध निपटारे की हिदायत; जनदर्शन में 24 आवेदन, सड़क से...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का महाअभियान बनाने कलेक्टर की अपील ..

17 सितंबर की शाम 7 बजे घर-घर जलेगा ‘आशीर्वाद का दिया’, जिलेभर में होगा वृहद दीप प्रज्वलन .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ ..

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर पहुंचाने पर जोर, कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओ वासु जैन को बनाया जिला स्तरीय नोडल...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

भोथिया मंडल में सेवा पखवाड़े की तैयारियों पर मंथन ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां, 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा अभियान .. सक्ती, भारतीय जनता...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending