Connect with us

ख़बर रायपुर

असंग आश्रम सोनपैरी में सुखद सत्संग समागम कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

Published

on


असंग साहेब और संतों का आशीर्वाद प्रदेशवासियों को मिलता रहे ,

धर्मशाला निर्माण के लिए 25 लाख तथा साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 10 लाख की घोषणा की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम यहां असंग आश्रम सोनपैरी में सुखद सत्संग समागम कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि संतों का आशीर्वाद हमारे प्रदेशवासियों को मिलता रहे। उन्होंने असंग साहेब का आशीर्वाद लिया तथा सत्संग भी सुना।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर कोई नहीं है, यदि उन्हें खुश रखे तो इसमें सभी की खुशी है। हम सब भगवान के बनाए हुए हैं और भगवान को केवल भाव चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों का मान सम्मान बढ़ाने का काम बखूबी कर रहे हैं। हम पूरी निष्ठा से राज्य की जनता की सेवा करेंगे तथा उनके विश्वास पर खरा उतरेंगे ।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ एक समृद्ध राज्य हैं ।यहां कोयला, लोहा, खनिज, वन, सोना, हीरा, तीन सभी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। यहां की धरती उर्वरा शक्ति से भरपूर है। छत्तीसगढ़ बहुत आगे बढ़ने वाला प्रदेश है। बस यहां खेवन हार के नीति साफ होना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने असंग आश्रम में धर्मशाला निर्माण के लिए 25 लाख रुपए तथा साहू समाज के सामाजिक भवन के लिए 10 लख रुपए की घोषणा की।

असंग साहब ने कहा कि साधु स्वभाव के मुख्यमंत्री राज्य को मिला है। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि शांति संपत्ति से नहीं मिलती, शांति का रास्ता केवल सत्संग है। हमें नशा और आडंबर से दूर रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की 13 दिसंबर को हमारी सरकार शपथ लेते ही 14 दिसंबर को प्रथम कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए आवास का निर्माण किया जाएगा। 2 साल के धान का बकाया बोनस की राशि 25 दिसंबर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 12 लाख से अधिक किसानों को 3700 करोड रुपए से अधिक की राशि प्रदान की गई।

उन्होंने कहा राज्य की विवाहित माताओ के खाते में महतारी वंदन योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि दी आज दी जाएगी।
मोदी की गारंटी की जो भी वादा है उसे पूरा किया जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा रामलला दर्शन योजना की शुरुआत की गई है जिसमें छत्तीसगढ़ के लोगों को रामलला के दर्शन हेतु अयोध्या ले जाया जाएगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending