Connect with us

खबर रायगढ़

कलेक्टर-एसपी घटनास्थल पर पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्य का लिया जायजा ..

Published

on


संबलपुर के आईजी और झारसुगुड़ा जिले के कलेक्टर एसपी भी घटना स्थल पर मौजूद ,


ओडीआरएएफ और फायर टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी ..


रायगढ़, ओडिसा में महानदी में हुई नाव दुर्घटना में राहत व बचाव कार्य जारी है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल व सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। यहां आईजी नॉर्दन रेंज संबलपुर, हिमांशु कुमार लाल, झारसुगुड़ा जिले की कलेक्टर झारसुगुड़ा सुश्री अबोली सुनील नरवने, एसपी झारसुगुड़ा परमार स्मित परशोत्तमदास भी मौके पर मौजूद है। यहां ओडीआरएएफ और फायर टीम के गोताखोर राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं। भुवनेश्वर से स्कूबा डाइवर को भी बुलवाया जा रहा है।

घटना के बारे में अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार नाव पलटने से 1 महिला की मृत्यु हुई है, जिसका शव बरामद कर लिया गया है, उनकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 लोग लापता हैं। जिसमें 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। प्रभावित लोग खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली के हैं। नाव में खरसिया ब्लॉक के अंजोरीपाली व गोर्रा तथा रायगढ़ ब्लॉक के कोतरलिया और छपोरा के लोग सवार थे। मृतक महिला अंजोरीपाली की थी।

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल व पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सुरक्षित बचाए गए लोगों के स्वास्थ्य जांच और आज रात ही उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। नगर निगम आयुक्त सुनील चंद्रवंशी, सीईओ जनपद रायगढ़ राजेश साहू, सीईओ जनपद खरसिया हिमांशु साहू सहित अधिकारी कर्मचारियों की टीम भी मौके पर राहत व बचाव कार्य में लगी है। रायगढ़ पुलिस की टीम भी यहां मौजूद हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending