Connect with us

खबर कोरबा

प्रेक्षक एवं कलेक्टर की उपस्थिति में ईव्हीएम व वीवीपैट कमिशनिंग का दिया गया प्रशिक्षण ..

Published

on


प्रशिक्षण में मशीनों के तकनीकी पहलुओं की दी गई विस्तृत जानकारी ..

.
कोरबा, लोकसभा निर्वाचन 2024 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन कार्य अंतर्गत ईव्हीएम, व्हीव्हीपैट कमिशनिंग कार्य हेतु संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों को आज कलेक्ट्रेट के नवीन सभाकक्ष में सामान्य प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा व कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी द्वारा ईवीएम कमिशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित हुआ, जिसके अंतर्गत प्रथम पाली में विधानसभा कटघोरा एवं पाली-तानाखार के मास्टर ट्रेनरों व सेक्टर ऑफिसर्स का प्रशिक्षण सबेरे 11 से 2 बजे एवं विधानसभा कोरबा व रामपुर के अधिकारियों को दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक ईवीएम कमिशनिंग का प्रशिक्षण दिया गया। ट्रेनिंग में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान प्रक्रिया के लिए कमीशनिंग की आवश्यकता के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीन को तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्रेक्षक मीणा ने कहा कि ईव्हीएम एवं वीवीपैट कमिशनिंग कार्य बहुत जिम्मेदारी वाला कार्य है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अबाधित एवं सुचारू रूप से संपादन के लिए कमीशनिंग कार्य का पूर्ण गुणवत्तापूर्वक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कमिशनिंग कार्य में लगे अधिकारियों को आवश्यक सुझाव व मार्गदर्शन प्रदान किया। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि आज लोकसभा निर्वाचन के लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों का कमीशनिंग के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कमिशनिंग का कार्य महत्वपूर्ण और संवेदनशील है। इस हेतु कमिशनिंग कार्य में नियुक्त अधिकारी अच्छी तरह प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं अपने कार्याे को पूरी ईमानदारी से संपादित करें। ईवीएम के प्रत्येक बिंदु की जानकारी होने से निर्वाचन कार्य कराने में आसानी होगी।

कलेक्टर ने सभी को टीम भावना के साथ समय का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कार्य करने हेतु निर्देशित किया। प्रशिक्षण में जिला मास्टर ट्रेनर डॉ. जोशी ने कहा कि ईवीएम संचालित करने का जितना अच्छा प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर लेंगे, उतने ही बेहतर ढंग से पीठासीन अधिकारियों व अन्य निर्वाचन में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर सकेंगे। मास्टर ट्रेनर्स द्वारा ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों के तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। उन्होंने ईव्हीएम एवं वीवीपैट कमीशनिंग कार्य, मॉकपोल के पूर्व ईवीएम और वीवीपैट का संयोजन और मॉकपोल का संचालन, मॉकपोल के पूर्व बीयू, सीयू और वीवीपैट का संयोजन, मतदान प्रारंभ करने के पूर्व ईवीएम तथा वीवीपैट को क्लियर करने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। मॉकपोल के पूर्ण होने के उपरांत मतदान प्रारंभ करने के पूर्व कन्ट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट को सावधानी पूर्वक सीलबंद करने के संबंध में बताया गया। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीनों की कमिशनिंग का डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सभी अधिकारियों को तकनीकी जानकारी और मतदान प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। उनके द्वारा बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपैट के संचालन करने के साथ ही प्रत्येक मशीनों को एक दूसरे से केबल कनेक्शनों से कनेक्ट करना, सील करना, मतदान पत्र लगाना, मॉक पोल, विभिन्न प्रपत्रों सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर अनुपम तिवारी, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी सहित सम्बन्धित विधानसभा के एआरओ, मास्टर ट्रेनर, सेक्टर अधिकारी व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

लिंगराज मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना ..

कहा—प्राचीन मंदिर सनातन संस्कृति की समृद्ध विरासत और अद्भुत स्थापत्य कला के जीवंत प्रतीक .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 घंटे ago

कहानी बदलाव की : 25 एकड़ अतिक्रमण मुक्त भूमि बनी महिलाओं की समृद्धि का आधार ..

अमरूद की बागवानी और अंतर-फसली खेती से हरियाली स्व सहायता समूह की 14 महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्षम ऋण योजना से महेश्वरी ने लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी ..

50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया फोटोकॉपी व्यवसाय, बढ़ी आमदनी तो परिवार की आर्थिक स्थिति भी हुई मजबूत...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती नगर मे स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान ..

गिरधर जायसवाल बोले—स्मार्ट मीटर आम उपभोक्ताओं के लिए बना परेशानी का कारण, महबूब खान ने कहा—बढ़े बिजली बिल से उपभोक्ताओं...

खबर सूरजपुर ..4 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील ने बढ़ाया त्रिभुवन का हौसला, श्रवण यंत्र से मिली सपनों को नई उड़ान ..

सुनने की चुनौती को मात देकर NEET में रचा सफलता का इतिहास, किसान परिवार का बेटा बनेगा पहला डॉक्टर ,...

खबर रायगढ़9 घंटे ago

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल , छत्तीसगढ़ के...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending