Connect with us

खबर रायगढ़

लोकसभा निर्वाचन – 2024 ..

Published

on


निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात 39 लोगों ने किया डाकमत पत्र के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग ,


85 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया 27 अप्रैल से होगी शुरू ..


रायगढ़, लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु सुविधा केन्द्र बनाया गया है। इसी कड़ी में कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष के प्रथम तल को मतदाता सुविधा केन्द्र बनाया गया है। जहां आज पहले दिन 39 कर्मियों ने डाक मत पत्र से मतदान किया। इसी तरह 85 प्लस आयु वर्ग के लोगों के लिए आज 27 अप्रैल से होम वोटिंग की भी प्रक्रिया शुरू होगी। जहां जिले के ऐसे उम्र के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल डाकमत महेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए रायगढ़ जिले में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा हेतु सुविधा केन्द्र एवं पोस्टल वोटिंग सेन्टर (पीवीसी)का गठन करते हुए मतदान कार्यक्रम का निर्धारण किया गया है। जिसके तहत मतदान दल कर्मचारी एवं अन्य जिलों से प्राप्त डाक मतपत्र के आवेदक, वाहन चालक, नगर सेनानियों, अनिवार्य सेवा के मतदाताओं एवं अन्य निर्वाचन कर्तव्यों में संलग्न मतदाताओं के मतदान हेतु सुविधा केन्द्र/ पोस्टल वोटिंग सेन्टर (पीवीसी) कलेक्टोरेट परिसर रायगढ़ के सृजन सभाकक्ष प्रथम तल को मतदाता सुविधा केन्द्र बनाया गया है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र 15-लैलूंगा, 16-रायगढ़, 18-खरसिया एवं 19-धरमजयगढ़ के मतदाता 26 से 30 अप्रैल तथा 1 से 6 मई 2024 तक प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते है।

इसी तरह फॉर्म 12 में विधिवत आवेदन करने वाले पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी लैलूंगा, रायगढ़, खरसिया एवं धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र वार 29 एवं 30 अप्रैल तथा 1 मई 2024 को प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम चक्रधरनगर रायगढ़ में जाकर डाक मत पत्र के माध्यम से मतदान कर सकते है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

एक दीपक पितरों के नाम से रोशन हुए सक्ती के दोनों मुक्तिधाम ..

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार की अनूठी पहल, दीपावली की रात पितरों की स्मृति में जलाए दीप, मुक्तिधाम दीपों की...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending