Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतने जिलेवासियों और अधिकारियो कर्मचारियों से की अपील ..

Published

on

कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू से बचाव के लिए तथा अन्य आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के सीएमएचओ को दिए निर्देश ..

सक्ती, तापमान में अत्यधिक वृद्धि, भीषण गर्मी एवं लू से बचाव हेतु आवश्यक सावधानी बरतने कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जिलेवासियों और अधिकारियो कर्मचारियों से अपील की है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर को जिला चिकित्सालय सहित सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में लू से बचाव के लिए तथा अन्य आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने लू से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए सभी लोगों से अपील की है।

जिलेवासियों और अधिकारियो-कर्मचारियों से अपील की गई है कि लू से बचाव हेतु पर्याप्त पानी पीए, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहने। अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए ओआरएस घोल, घर के बने पेय जैसे-लस्सी, नींबू का पानी, छाछ आदि का सेवन करें। धूप में अनावश्यक बाहर जाने से बचे, नंगे पाँव बाहर न जाए, दोपहर के समय खाना पकाने से बचें, शराब, चाय, कॉफी और कार्बाेनेटेड शीतल पेय से बचे, ये शरीर को निर्जलित करते हैं। अधिक प्रोटीन वाले भोजन से बचें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर से प्राप्त जानकारी अनुसार सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूजन, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने का न आना, अधिक प्यास लगना और पेशाब कम आन, भूख न लगना व बेहोश होना आदि लू लगने के लक्षण है। ऐसा होने वाले पर निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र में तुरंत संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया की पानी का प्रचुर मात्रा में सेवन करते रहे शरीर में हाइड्रेशन की स्थिति बनी रहे, खाली पेट घर से बाहर न निकले, मौसमी फलों का सेवन करे, शरीर में तेल लोशन आदि का प्रयोग गर्मी के समय में करने से बचे, अनावश्यक धूप में निकलने से बचे, घर में ओ आर एस का सेवन करे। मूत्र का रंग पिला होने की दशा में नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। बुखार से पीड़ित व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी लगायें, शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करते रहें तथा पीड़ित व्यक्ति को शीघ्र ही किसी नजदीकी चिकित्सा केन्द्र में उपचार हेतु ले जायें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़2 घंटे ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

♦️ बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप ..

♦️ मर्दापाल क्षेत्र को मिली 8.63 करोड़ रूपए की विकास कार्यों की सौगात , ♦️ वन मंत्री कश्यप ने सड़क...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

♦️ सक्ती में खनिज के अवैध खनन पर ड्रोन की नजर, रेत भंडारण का हुआ हवाई सर्वे ..

♦️ ड्रोन सर्वे से अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पिसौद-बरेकेल खुर्द में जांच , ♦️ अवैध खनिज उत्खनन रोकने ड्रोन...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

🔹 दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार ..

🔹 दवा लेने के बहाने घर पहुंचे, तीन गोलियां दागीं; इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔸 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, विक्रय केंद्र सील ..

🔸 अधिक कीमत पर खाद बिक्री पर सख्ती, किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: प्रशासन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔹 नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर, किसान सुरेश कुमार डनसेना बने प्रेरणास्रोत ..

🔹 कम लागत, बेहतर उत्पादन और आधुनिक तकनीक से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास .. सक्ती, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔸 महतारी वंदन योजना बनी मालती श्रीवास के परिवार का मजबूत सहारा ..

🔸 मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं सुगमता से पूरी .. सक्ती, राज्य शासन की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending