Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने लोकसभा निर्वाचन – 2024 की मतगणना के संबंध में राजनीतिक दलों की ली बैठक ..

Published

on

मतगणना स्थल पर कैल्कुलेटर, लैपटॉप, आईपैड, मोबाईल, स्मार्ट वॉच व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित मादक पदार्थ रहेगा प्रतिबंधित ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में लोकसभा निर्वाचन – 2024 की मतगणना के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कृषि उपज मंडी परिसर नंदेलीभांठा सक्ती में लोकसभा निर्वाचन – 2024 अंतर्गत विधानसभा सक्ती चंद्रपुर और जैजैपुर के क्रमशः 237, 262 और 270 मतदान केंद्रों की मतगणना 4 जून 2024 को सुबह 8 बजे से शुरू की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तोपनो ने बताया कि मतगणना स्थल पर कैल्कुलेटर, लैपटॉप, आईपैड, मोबाईल, स्मार्ट वॉच व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण तथा पान, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थ प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना दिवस को गणना अभिकर्ताओं को गणना कक्ष में प्रवेश के लिए पहचान पत्र के साथ अपना स्थायी पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, एपिक कार्ड आदि भी साथ लेकर आने कहा गया। प्राप्त जानकारी अनुसार विधानसभा सक्ती – 35 में 17 राउंड, विधानसभा चन्द्रपुर – 36 में 19 राउंड, विधानसभा जैजैपुर – 37 में 20 राउंड में ईव्हीएम मशीनों की गणना की जायेगी। गौरतलब है कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सक्ती – 35, चंद्रपुर – 36 और जैजैपुर – 37 के इव्हीएम मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाने हैं। डाक मतपत्र की गणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पेण्ड्रीभांठा जांजगीर में होगी। मतगणना स्थल पर मतगणना दिवस को धारा 128 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 का पालन मतगणना में संलग्न सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभ्यर्थी, अभिकर्ताओं को करना होगा। उन्होंने कहा कि जिन गणना अभिकर्ता की नियुक्ति जिस गणना कक्ष के लिए हुई है उसी गणना कक्ष में बैठना सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही बैठक में अन्य आवश्यक जानकारी दी गई। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण सोम, सक्ती एआरओ के एस पैकरा, एनआईसी प्रभारी ऋषि रॉय, निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्रवण गबेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending