Connect with us

खबर कोरबा

लोकसभा निर्वाचन – 2024 मतगणना की तैयारियां पूरी, 04 जून को सुबह आठ बजे से होगी मतगणना प्रारंभ ..

Published

on

स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी, अलग-अलग होगी पार्किंग व्यवस्था, मोबाइल, स्मार्ट वॉच, पेन, गुटखा पर प्रतिबंध ..

कोरबा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन – 2024 हेतु कोरबा जिले में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षकों की उपस्थिति तथा मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/निर्वाचन अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से मतगणना का कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। मतगणना 04 जून 2024 को आईटी कॉलेज झगरहा में प्रातः 08.00 बजे से मतगणना कक्ष में प्रारंभ किया जायेगा जिस हेतु मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कार्य के लिए 14 टेबल एवं 10 टेबल पोस्टल बैलेट / ईटीपीबीएस के लिए लगाया गया है। सर्वप्रथम सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट / ईटीपीबीएस की मतगणना कार्य प्रारंभ किया जायेगा इसके बाद 8.30 बजे ई.व्ही. एम. मशीनों से मतगणना का कार्य किया जायेगा।

पाली तानाखार का 22 राउंड, रामपुर का 21 राउंड और कोरबा का 18 कटघोरा के होंगे 19 राउण्ड –

मतदान की गोपनीयता बनाये रखने संबंधी लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 के प्रावधानों को रिटर्निग अधिकारी द्वारा पढ़कर सुनाया जायेगा। मतगणना सुबह 08.00 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना हॉल में सहायक रिटर्निग अधिकारी द्वारा सर्वप्रथम डाक मतपत्र की गणना प्रारंभ की जाएगी। डाक मतपत्र की गिनती प्रारंभ होने के 30 मिनट उपरांत ईव्हीएम में दर्ज मतो की गिनती प्रारंभ की जाएगी। ततपश्चात् विधानसभावार मतगणना का कार्य किया जायेगा। जिसमें रामपुर का 21 राउंड में कोरबा का 18 राउंड में कटघोरा का 19 राउंड में पाली तानाखार का 22 राउंड में मतगणना का कार्य किया जायेगा।

रिटर्निग ऑफिसर के दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन –

मतगणना हॉल में मतगणना के दौरान अनुशासन एवं गरिमा बनाई रखी जायेगी। रिटर्निग ऑफिसर किसी को भी जो रिटर्निग ऑफिसर के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करता है उसे मतगणना हॉल से बाहर भेज सकता है। मतगणना पर्यवेक्षक ईव्हीएम के कन्ट्रोल यूनिट पर परिणाम वाले बटन को दबाने के समय सभी अभ्यर्थियों / गणना अभिकर्ता को कन्ट्रोल यूनिट का डिस्प्ले पैनल दिखायेगा ताकि वे कन्ट्रोल यूनिट के डिस्प्ले पैनल पर प्रदर्शित प्रत्येक अभ्यर्थी के पक्ष में डाले गये मतों को नोट कर सकें। प्रत्येक गणना अभिकर्ता को प्रारूप 17 सी का भाग-2 मतगणना के प्रत्येक चरण में दिया जायेगा एवं उसकी पावती ली जायेगी। यदि किसी गणना अभिकर्ता की इच्छा परिणाम को ईव्हीएम पर एक या एक से अधिक बार दिखाये जाने की हो तो ऐसा मतगणना पर्यवेक्षक द्वारा गणना अभिकर्ताओं की संतुष्टि के लिए किया जाएगा।

निर्वाचित अभ्यर्थी को प्रदान किया जाएगा निर्वाचन प्रमाण पत्र –

रेंडम रूप से चयनित 05 मतदान केन्द्रों की व्हीव्हीपैट कागज की पर्चियों का अनिवार्य सत्यापन ईवीएम में दर्ज मतों की गणना के अंतिम चरण के पूरा होने के बाद होगा। मतदान केन्द्रों का चयन रिटर्निग ऑफिसर द्वारा ड्रॉ के माध्यम से प्रेक्षक, अभ्यर्थियों / अभिकर्ताओं की उपस्थिति में किया जाएगा। रिटर्निग अधिकारी कोरबा लोकसभा अन्तर्गत सभी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों की मतगणना पश्चात् प्रेक्षक की अनुमति उपरांत परिणामों की विवरणी तैयार करने के बाद परिणाम की घोषणा करेगा एवं निर्वाचित अभ्यर्थी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान करेगा।

परिणाम की जानकारी वेबसाइट पर होगी उपलब्ध –

मतगणना दिवस को राउंडवार परिणाम की जानकारी प्रातः 08.00 बजे से ीजजेरू तमेनसजेण्मबपण्हवअण्पद एवं वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। प्रत्येक मतगणना हॉल में अभ्यर्थियों/गणना एजेंटो तथा रिटर्निग/सहायक रिटर्निग आफिसर तथा गणना में लगे अधिकारी/कर्मचारियों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वारा बनाया गया है। सभी अभ्यर्थियों, गणना एजेंटों एवं उनके निर्वाचक एजेंटो को पहचान पत्र रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किये गये हैं। सभी को अपने परिचय पत्र के साथ मतगणना स्थल आई०टी० कॉलेज, झगरहा में संबंधित विधानसभा के मतगणना हॉल में प्रातः 06.30 बजे तक अनिवार्य रूप से प्रवेश करने के निर्देश दिए गए हैं।

मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति –

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना हॉल के समीप मीडिया सेंटर बनाया गया है। मीडिया सेंटर में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति रहेगी, लेकिन मतगणना हॉल में मोबाइल फोन ले जाना और मीडिया प्रतिनिधियों का बैठना प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना केन्द्र में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहाँ प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र की जांच उपरांत ही प्रवेश दिया जाएगा। मतगणना केन्द्रों के पहले और बाहरी स्तर पर जिला पुलिस बल की तैनाती होगी, जहाँ से 100 मीटर का क्षेत्र पैदल यात्री क्षेत्र (पेडेस्ट्रीयन जोन) होगा। मतगणना परिसर में प्रवेश के लिए 01 प्रवेश द्वार की विधिवत बैरिकेडिंग की गई है। किसी भी वाहन को पैदल यात्री क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेशकर्ताओं की पहचान की जांच करने के लिए 01 वरिष्ठ मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त स्थानीय पुलिस बल की व्यवस्था होगी। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए फोटो आईडी कार्ड वाले व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के आधार पर ही मीडिया की एंट्री आईटी कॉलेज के मुख्य द्वार से होगी एवं पार्किंग व्यवस्था अधिकारियों के पार्किंग व्यवस्था के नजदीक ही होगी। मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र प्रवेश स्थल पर दिखाना होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्राधिकार पत्र के अतिरिक्त अन्य परिचय पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे। मतगणना कक्ष में प्रवेश करने वाले राजनीतिक दलों के निर्वाचन एजेण्टों के लिए प्रवेश एवं पार्किंग की व्यवस्था भालूसटका मार्ग की ओर से की गई है।

मतगणना स्थल पर तीन लेयर में होगी सुरक्षा व्यवस्था, कैमरों से भी होगी निगरानी –

मतगणना शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। यहां जगह-जगह पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। मतगणना कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ी, पेन, लैपटॉप, आईपैड, हथियार, माचिस, ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को ले जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर14 घंटे ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending