Connect with us

खबर सक्ती ...

जाजंग में आयोजित पालक शिक्षक मेगा बैठक में शामिल हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

Published

on

कलेक्टर के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंड के 129 संकुल केन्द्रों में आयोजित की गई पैरेंट टीचर्स मीटिंग ,

बच्चों के बेहतर पढाई-लिखाई के लिए पालक और शिक्षक मिलकर उपलब्ध कराए शांतिपूर्ण माहौल– कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में शैक्षणिक सत्र 2024-25 अंतर्गत जिले के सभी विकासखंड के 129 संकुल केन्द्रों में आज प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक आयोजित की गई। जिसके तहत आज संकुल केंद्र जाजंग अंतर्गत शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय जाजंग में आयोजित पालक शिक्षक मेगा बैठक में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के पालक शामिल हुए। आज आयोजित प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक के अवसर पर कलेक्टर तोपनो ने जाजंग के पालक शिक्षक मेगा बैठक में शामिल होते हुए जिले के सभी पालक और शिक्षक को मिलकर बच्चों के बेहतर और सकारात्मक पढाई-लिखाई के लिए शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रयास करने प्रेरित किया। कलेक्टर के निर्देशन में आज जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओ में जिला और विकासखंड स्तर के अधिकारियों की उपस्थिति में प्रथम पालक शिक्षक मेगा बैठक का आयोजन किया गया।

जाजंग में आयोजित मेगा पालक शिक्षक बैठक में कलेक्टर ने संबोधित करते हुए राष्ट्रीय शिक्षा निति 2020 सहित शिक्षा के नवाचारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी पालकों से अपने बच्चों के स्कूल से घर वापस आने पर उन्होंने क्या सिखा? की जानकारी प्रतिदिन लेने तथा समय-समय पर बच्चों के शिक्षकों से उनके पढ़ाई के विकास के संबंध में जानकारी लेने कहा। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के पढ़ाई के लिए उचित वातावरण हेतु सुव्यवस्थित पढ़ाई का कोना या एक निश्चित स्थान निर्धारित करने कहा जिससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रूचि विकसित की जा सके। कलेक्टर ने शिक्षकों से बच्चों का नियमित टेस्ट लेने तथा बच्चों के कमजोर विषयों पर अवश्यकतानुसार उचित मार्गदर्शन करने कहा। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं से मिलकर उन्हें पढ़ाये जाने वाले विषयों की जानकारी लेते हुए उन्हें बेहतर पढाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा की किसी भी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास आवश्यक है।

इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा इस अवसर पर पालकों और शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों की दिनचर्या सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित करने, बच्चों के सीखने की जानकारी लेने, बच्चों में सार्वजनिक रूप से अपने विचारों को व्यक्त करने और उनके संकोच को दूर करने पहल, बच्चों की अकादिम प्रगति एवं परीक्षा, पुस्तक की उपलब्धता सुनिश्चित करने, बस्ता रहित शनिवार की गतिविधियों के सम्बंध में, विद्यार्थियों के आयु एवं कक्षा अनुरूप परीक्षण एवं पोषण की जानकारी देने, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विभागीय योजनाओं की जानकारी देने, न्योता भोज के अवधारणा की जानकारी देने और विभिन्न डिजिटल प्लेटफार्म दीक्षा एप, ई-जादुई पिटारा एप तथा डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से शिक्षा हेतु पालकों एवं छात्रों को अवगत कराने सम्बन्धी अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पालक शिक्षक बैठक के उद्देश्य के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा, तहसीलदार मनमोहन सिंह सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी और छात्र-छात्राओं के पालक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर21 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..21 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending