खबर सक्ती ...
जिला शिक्षक संघ सक्ती के चारों विकासखंडों में पदाधिकारियों के निर्वाचन की तिथि और स्थल निर्धारित ..

निर्वाचन संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की भी हुई नियुक्ती ..
सक्ती, जिला शिक्षक संघ सक्ती की अध्यक्षता में 17 अगस्त को संघ पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन गायत्री मंदिर सक्ती में दोपहर 2:00 बजे किया गया। इस बैठक में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के निर्वाचन पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के चारों विकासखंड – सक्ती, मालखरौदा, डभरा और जैजैपुर – के विकासखंड शाखा, तहसील शाखा और नगर शाखा के पदाधिकारियों का निर्वाचन शनिवार, 24 अगस्त को दोपहर 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संबंधित विकासखंडों में आयोजित किया जाएगा।
निर्वाचन के लिए निम्नलिखित अधिकारियों की नियुक्ति की गई –
विकासखंड सक्ती –
मुख्य निर्वाचन अधिकारी: डायमंड चन्द्रा, जिला सह सचिव सक्ती, सहायक निर्वाचन अधिकारी: सोहित कुमार धिरहे, विकासखंड मालखरौदा सचिव।
विकासखंड मालखरौदा –
मुख्य निर्वाचन अधिकारी: गजेन्द्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष सक्ती, सहायक निर्वाचन अधिकारी: जयसिंह गबेल, जिला सह सचिव एवं हीरामणी वर्मा, जिला संगठन सचिव सक्ती।
विकासखंड डभरा –
मुख्य निर्वाचन अधिकारी: टीकाराम डनसेना, जिला उपाध्यक्ष, सहायक निर्वाचन अधिकारी: शौकी लाल सिदार।
विकासखंड जैजैपुर –
मुख्य निर्वाचन अधिकारी: राधेलाल बरेठ, संभागीय सदस्य बिलासपुर, सहायक निर्वाचन अधिकारी: विरेन्द्र कुमार धिरहे, जिला कोषाध्यक्ष सक्ती।
निर्वाचन स्थल –
विकासखंड सक्ती: शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोंठी
विकासखंड मालखरौदा: कैरियर पब्लिक स्कूल मिशन चौक मालखरौदा
विकासखंड डभरा: कर्मचारी भवन डभरा
विकासखंड जैजैपुर: आत्मानंद कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय जैजैपुर
इस प्रकार, बैठक में निर्धारित किए गए कार्यक्रम के अनुसार पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न होगा।
खबर सक्ती ...2 years agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...2 years agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 years agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..2 years agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 years agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 years agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...2 years agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 years agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..


























You must be logged in to post a comment Login