Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती जिले के बसंतपुर में एक मंदबुद्धि युवती से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

गांववालों ने दिखाया साहस, गैंगरेप के आरोपियों को पकड़ा और किया पुलिस के हवाले ,

सक्ती जिले में गैंगरेप की घटना से परिजन सहित ग्रामीणों में आक्रोश, शासन, प्रशासन से की कड़ी कार्रवाई की मांग की ..

सक्ती, जिले के पुलिस थाना डभरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम बसंतपुर में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां तीन युवकों ने मिलकर एक मंदबुद्धि युवती के साथ गैंगरेप किया। घटना के दौरान ग्रामीणों ने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, गांव के मदन माली, वोटलाल माली और गणेशी माली नामक युवकों ने पहले पीड़िता को 500 रुपये देकर सामान लाने के लिए कहा। थोड़ी देर बाद वे युवती के घर पहुंचे और उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोपियों ने पीड़िता को वोटलाल माली के घर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

घटना के दौरान गांव के माली समाज के प्रमुख वासुदेव माली और अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया। ग्रामीणों की तत्परता के कारण तीनों आरोपियों को तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया गया। डभरा पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर डॉक्टरी परीक्षण करवाया है।

ग्राम पंचायत बसंतपुर के सरपंच रवि पटेल ने बताया कि आरोपी युवक अपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उन पर पूर्व में भी चोरी के आरोप लगे हैं। पंचायत द्वारा इन्हें कई बार सजा दी जा चुकी है, लेकिन ये सुधरने का नाम नहीं ले रहे। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है और वे आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गांव के नागरिकों ने इस घिनौनी घटना की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कदम उठाने की मांग की है। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीण एकजुट हैं और दोषियों को कड़ी सजा मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले को फास्टट्रैक कोर्ट में ले जाया जाएगा ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके और आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जा सके। पुलिस प्रशासन इस मामले में तेजी से कार्रवाई कर रहा है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

♦️ खनिज के अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, जुर्माना बढ़ा और कार्रवाई हुई सख्त ..

♦️ रेत-खनिज की अवैध ढुलाई अब पड़ेगी भारी, प्रति टन 2 हजार और न्यूनतम 25 हजार जुर्माना , ♦️ जब्त...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त ..

सक्ती के बुधवारी बाजार में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करते पाए गए कई लोग, खाद्य अधिनियम के तहत...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

जुआ खेलते पकड़ा गया आरक्षक चालक, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने किया तत्काल निलंबित ..

कर्तव्य से गायब आरक्षक जुए की फड़ पर मिला, सक्ती एसपी की बड़ी कार्रवाई .. सक्ती, पुलिस लाइन सक्ती में...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा ..

जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर .. सक्ती, राज्यपाल रमेन डेका ने...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

मां की निर्मम हत्या करने वाले पुत्र को आजीवन कारावास ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे ने सुनाया फैसला .. सक्ती, अपने ही मां की बर्बरतापूर्वक हत्या करने वाले...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से पार्वती केंवट के जीवन में आई आर्थिक मजबूती ..

भूमिहीन लोगो का भी सहयोग करना छत्तीसगढ़ सरकार का बहुत ही सराहनीय कार्य- हितग्राही पार्वती .. सक्ती, राज्य शासन द्वारा...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, इतिहास को याद रखना होगा : छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन देवांगन ..

आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व – मंत्री लखन देवांगन .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला में शाला प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशी छात्राओं का तिलक लगाकर किया स्वागत ..

सक्ती, नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या शाला सक्ती में मंगलवार को शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

आगामी बरसात के मौसम में पौधारोपण की तैयारियां करें सुनिश्चित- कलेक्टर , सीएम हेल्पलाईन और सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं, 33 आवेदन प्राप्त ..

सक्ती, जिला कार्यालय में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मंगलवार को कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending