Connect with us

खबर सक्ती ...

नशे के सौदागर को सक्ती पुलिस ने 235 सीसी कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

Published

on

NDPS एक्ट के तहत प्रतिबंधित नशीला पदार्थ के विरुद्ध सक्ती पुलिस की एक सप्ताह में तीसरी बड़ी कार्रवाई ..

सक्ती, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिरों के जरिए सूचना संकलन का काम किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 12 सितंबर 2024 को सूचना मिली कि चूना भट्टी के पास ग्राम रगजा में एक व्यक्ति नशीली कफ सिरप स्कूटी में रखकर ग्राहक तलाश रहा है।

प्राप्त सूचना के आधार पर NDPS ACT के तहत कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए टीम द्वारा बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर रेड की गई। मौके पर एक व्यक्ति होंडा एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 13 V 4264) के पास खड़ा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम अमित कुमार सारथी (उम्र 32 वर्ष), ग्राम परसापाली, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया। स्कूटी की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 235 शीशी ONEREX कफ सिरप (कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 23,500 एमएल और कीमत 39,950 रुपए बताई गई।

आरोपी से नशीली कफ सिरप के संबंध में कोई वैध कागजात या लाइसेंस प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। आरोपी अमित कुमार सारथी का कृत्य धारा 21 (C) NDPS ACT के अंतर्गत अपराध साबित हुआ, जिसके चलते उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश तिवारी (थाना प्रभारी सक्ती), साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, सहायक उप निरीक्षक एंथोनी एक्का, प्रधान आरक्षक उमेश साहू, प्रेमनारायण राठौर, आरक्षक जोगेश राठौर, राकेश राठौर, फारुख खान, और अलेक्स मिंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आरोपी के कब्जे से 235 शीशी कफ सिरप के अलावा होंडा एक्टिवा (कीमत 40,000रुपए) और एक वनप्लस मोबाइल (कीमत 10,000रुपए) भी जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत 89,950 रुपए है।

सक्ती पुलिस और साइबर टीम की यह संयुक्त कार्यवाही नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर18 मिनट ago

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य अतिथि बनने की दी सहमति ..

🔸 8 से 14 जुलाई तक रायपुर में गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, मुख्यमंत्री को सौंपा आमंत्रण पत्र .. 🔸 देवकीनंदन ठाकुर...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

♦️ सक्ती भाजपा के नवीन जिला कार्यालय “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन” का कल 2 जुलाई होगा भूमिपूजन ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल .. सक्ती, भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

♦️ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला ..

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

♦️ शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति ..

♦️ शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

🔸 युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, संस्कार अग्रवाल को डीएलपी रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया ..

🔸 सरल डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाभियान की अहम जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का दायित्व .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending