Connect with us

खबर सक्ती ...

अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई: 30 पौवा देशी शराब और 7 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) के निर्देशन में, क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब की बिक्री और तस्करी को रोकने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में, दिनांक 14 सितंबर 2024 को पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जैजैपुर क्षेत्र के गलगलाडिही रोड के पास एक शराब रेड की कार्यवाही की गई।

इस कार्रवाई में, पुलिस ने आरोपी भोला शंकर चंद्रा (पिता रामचरण, निवासी मलनी) के कब्जे से 30 पौवा देशी शराब, जिसकी कीमत 2,700/- रुपये आंकी गई है, बरामद की। इसके साथ ही, आरोपी गणेश धिराज (पिता पंच राम, उम्र 38 साल) के कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत 700/- रुपये है, भी जप्त की गई। दोनों आरोपियों को गवाहों के समक्ष मौके पर गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया और उन्हें दिनांक 14.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जीतेंद्र कोशले के मार्गदर्शन में प्र. आर. अनुप खलखो, प्र. आर. लछमी कंवर, आर. यादराम चंद्रा, आर. संतोष मानिकपुरी और आर. मिठठू बरमन ने सराहनीय योगदान दिया।

पुलिस अधीक्षक ने अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए इस तरह की और भी सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर23 मिनट ago

सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण ..

विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री, गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री (छत्तीसगढ़ शासन) .. रायपुर, किसी समाज का गौरव...

खबर पाली1 घंटा ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में आनंद मेले का आयोजन, बच्चों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाकर दिखाई प्रतिभा ..

कोषाध्यक्ष राजेश अवस्थी ने बताया आनंद मेले का उद्देश्य, भगवान बिरसा मुंडा के जीवन प्रसंगों पर डाला प्रकाश , प्राचार्य...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिहान नर्सिंग होम एवं गोमती देवी हॉस्पिटल की अनूठी पहल, महिलाओं और गर्भवती माताओं को मिलेगी विशेष स्वास्थ्य सुविधा ..

24 नवंबर को लगेगा निःशुल्क स्त्री रोग स्वास्थ्य शिविर, गर्भवती महिलाओं की जांच में मिलेगी 25 प्रतिशत की छूट .....

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं का सम्मान, सांसद कमलेश जांगड़े और कलेक्टर जयश्री जैन ने बढ़ाया उत्साह ..

सांसद बोलीं- समाज की मजबूत नींव तैयार करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम, कलेक्टर ने जमीनी स्तर पर उनके...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिला अस्पताल सक्ती में अब मिलेगी सोनोग्राफी की सुविधा, विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अतिश प्रधान ने संभाली जिम्मेदारी ..

निजी अस्पतालों और दूसरे जिलों का चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, गर्भवती महिलाओं सहित मरीजों को होगा लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, केंद्रों की व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटा प्रशासन ..

कलेक्टर जयश्री जैन ने नोडल अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, स्टैकिंग से लेकर बारदाना और किसानों की सुविधाओं तक की...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending