Connect with us

खबर सक्ती ...

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी अग्रवाल को डॉ. चरणदास महंत ने दी श्रद्धांजलि ..

Published

on

कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस ,

नगर के प्रतिष्ठित अग्रवाल परिवार के बारहवें संस्कार में महंत परिवार की उपस्थिति ..

सक्ती, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत और कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने आज सक्ती के प्रतिष्ठित फम खुशी राम गोवर्धन प्रसाद अग्रवाल के संचालक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) के निवास स्थान पहुंचकर स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी देवी अग्रवाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। लक्ष्मी देवी अग्रवाल, जो अग्रवाल समाज सक्ती के पूर्व अध्यक्ष उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) की माता थीं, का निधन 3 सितंबर 2024 को तड़के हो गया था।

डॉ. चरणदास महंत ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा, “इंसान का शरीर नश्वर है, जिसने जन्म लिया है उसे एक ना एक दिन जाना ही है। ऐसे में पुण्यात्मा के जाने पर दुःखी होने या रोने से उनकी आत्मा को ठेस पहुँचती है। शोक मनाने की जगह हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए, जिससे उनकी आत्मा प्रसन्न होगी।

कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने भी परिवार को सांत्वना दी और कहा कि यह कठिन समय है, लेकिन परिवार को एकजुट रहकर इस दुःख का सामना करना चाहिए। युवा नेता सूरज महंत भी इस मौके पर उपस्थित थे और उन्होंने भी परिवार को ढांढस बंधाया।

स्वर्गीय लक्ष्मी देवी अग्रवाल का बारहवां संस्कार 13 सितंबर 2024 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. चरणदास महंत, श्रीमती ज्योत्सना महंत, सूरज महंत और उनके समर्थक परिवार के साथ मौजूद थे और इस कठिन घड़ी में उनका संबल बने।

अग्रवाल समाज सक्ती के पूर्व अध्यक्ष एवं महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), रतिराम अग्रवाल (रत्तू), हरिश्चंद्र अग्रवाल (कालू), अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल (भूरु), रविशंकर अग्रवाल (लाला) की माता श्रीमती लक्ष्मी देवी अग्रवाल के निधन से पूरा परिवार शोकाकुल है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

रायपुर के नंदनवन का 50 करोड़ से होगा कायाकल्प ..

पब्लिक प्राईवेट पार्टनरशिप मॉडल पर विकसित होगा बॉटनिकल गार्डन .. रायपुर, रायपुर जिले के अटारी गांव स्थित नंदनवन को अब...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

खाद की कालाबाजारी व अनियमितता पर कलेक्टर की सख्ती, 7 विक्रेताओं-फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड ..

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में कृषि विभाग की कार्रवाई, चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुआ अर्थदंड...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

🚨 “सट्टा किंग कहां हैं? छोटे सटोरियों संग पुलिस का फ्लैग मार्च, बड़े खिलाड़ियों पर शहर में उठे सवाल” ..

🚨 “सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो का नारा, मगर बड़े सटोरिये रहे नदारद; पुलिस अभियान पर ‘खाना-पूर्ति’ की शहर में चर्चा” .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से देवरमाल सरपंच योगेंद्र साहू ने की शिष्टाचार मुलाकात ..

पुष्पगुच्छ भेंट कर किया आत्मीय स्वागत, ग्राम पंचायत के विकास व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा .. सक्ती, जिले की नवपदस्थ...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन ..

धार्मिक और सामाजिक संगठनों सहित आयोग, निगम, मंडल के पदाधिकारियों ने दिए सुझाव .. ​रायपुर, समान नागरिक संहिता के लिए...

खबर रायगढ़4 दिन ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर जांच, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैम्पल ..

त्योहारी सीजन में खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन की नजर, चावला रेस्टोरेंट एवं कलाकंद मिठाई दुकान से लिए गए नमूने .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

ईद मिलादुन्नबी पर सक्ती मुस्लिम समाज की ऐतिहासिक पहल, विशाल रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, कौमी एकता की दिखी मिसाल ..

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान से दिया मानवता का पैगाम, मुस्लिम जमात के शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जैजैपुर में कोटपा एक्ट के तहत तंबाकू उत्पादों पर कार्रवाई, 29 दुकानदारों से 3,700 रुपये जुर्माना वसूला ..

शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में चला सघन जांच अभियान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन से की सौजन्य मुलाकात ..

संगठन की गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों से कराया अवगत, जिला अस्पताल की अव्यवस्थाओं का उठाया मामला .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

राष्ट्रीय खेल दिवस पर क्रांति कुमार भारतीय महाविद्यालय में गूंजा ‘खेलो इंडिया संवाद 2026’ का संदेश ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को विद्यार्थियों ने सुना, खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending