खबर बिलासपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 18 वीं किस्त जारी की ..

बिलासपुर के 99 हजार किसानों के खातों में साढ़े 23 करोड़ जमा ,
पीएम के कार्यक्रम का किसानों ने देखा सीधा प्रसारण ..
बिलासपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के निर्देशानुसार तथा डॉ. एस. एस. टुटेजा, निदेशक विस्तार सेवाएं के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर में कृषि विज्ञान केन्द्र तथा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18 वी किश्त की 20 हजार करोड़ से अधिक की राशि का सीधे किसानों के खातों में हस्तांतरण महाराष्ट्र के वाशिम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से किया गया। इसमें बिलासपुर जिले की 99 हजार किसानों को 23 करोड़ 69 लाख की राशि जमा की गई है। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सैकड़ों किसानों तथा उप संचालक कृषि पी.डी. हथेश्वर, उप संचालक उद्यान एन. एस लावतरे, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ए.के. त्रिपाठी , वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक, डॉण्डामित शुक्ला, डॉ. एकता ताम्रकार, डॉ. निवेदिता पाठक, इ. पंकज मिंज, डॉ. स्वाति शर्मा, श्रीराम चन्द्र शिक्षण समिति के प्रबंधक प्रदीप पाण्डेय, कृषि विशेषज्ञ राजेश सिंह तथा प्रगतिशील कृषक एवं भारतीय किसान संघ के प्रदेश महामंत्री माधो सिंह, माधवन श्रीवास, राजेन्द्र मिश्रा की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कृषक प्रशिक्षण में डॉ. ए. के. त्रिपाठी ने किसानों से प्रधानमंत्री द्वारा उन्नत तकनीकी को अंगीकरण कर फसलोत्पादन के साथ- साथ आय में बढ़ोतरी व रोजगार सृजन करने के आह्वान को अपनाने का अनुरोध किया गया। उनका किसानों को उनके उत्पाद की ब्रांडिंग कर, ग्रेडिंग कर एमेजान जैसे डिजिटल माध्यमों से विपणन की जानकारी दी गई। प्रगतिशील कृषक माधो सिंह ने कृषकों से फसल विविधीकरण करने का आग्रह किया ताकि मिट्टी के स्वास्थ्य को और खराब होने से बचाया जा सके। कार्यक्रम के अन्त में डॉ. एकता वस्त्रकार ने आभार प्रदर्शन किया।
- खबर सक्ती ...2 years ago
बड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
व्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
- ख़बर रायपुर2 years ago
एनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
- खबर जगदलपुर ..2 years ago
स्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
ज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
सक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
- खबर सक्ती ...2 years ago
गुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
- Uncategorized2 years ago
प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
You must be logged in to post a comment Login