Connect with us

खबर बिलासपुर

राम शब्द में सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड समाहित है – शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज ..

Published

on

बिलासपुर, अपने राष्ट्रोत्कर्ष अभियान के तहत तीन दिवसीय प्रवास पर पुरी शंकराचार्य स्वामी श्री निश्चलानन्द सरस्वतीजी महाराज अंबिकापुर से बिलासपुर पहुंचे। बिरकोना रोड स्थित अशोका वाटिका में हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी में धर्म आध्यात्म और राष्ट्र से संबंधित जिज्ञासाओं के समाधान में उद्धृत किया कि जीविका जीवन के लिये है, जीवन जीविका के लिये नहीं। जीवन है जीवनधन जगदीश्वर की प्राप्ति के लिये।

प्रसाद की अशुद्धि के संबंध में उन्होंने कहा न्यायालय का यह आदेश है कि शासनतन्त्र को धार्मिक क्षेत्र में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं होता है। मठ, मंदिर का परिचालन मान्य आचार्यों के निर्देशन में होना चाहिये।

गोहत्या की रक्षा के संबंध में उन्होंने कहा कि महायंत्रों के प्रयोग से दिव्यता का विलोप होता है। ट्रेक्टर, मालगाड़ी आदि के प्रयोग से बैलगाड़ी का प्रचलन समाप्त हुआ और बैलों का उपयोग कृषि कार्य में बंद हो गया। सभी घरों में गो सेवा एवं गोपालन होना चाहिये तथा प्रत्येक क्षेत्र में सामूहिक गोचर भूमि गोवंशों के लिये सुरक्षित होनी चाहिये। सात्विक आहार विहार के पालन से कुसंगति में प्रवृत्ति नही होती है।

राम शब्द की महत्ता के संबंध मे पुरी शंकराचार्यजी ने कहा कि राम शब्द मे शामिल र का तात्पर्य अग्नि से, आ की मात्रा का तात्पर्य सूर्य से और म का तात्पर्य चंद्रमा से है। अग्नि – सूर्य और चंद्रमा वाक्, दृष्टि एवं मन के प्रतीक है। इस प्रकार राम शब्द में सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड समाहित है।

कल 01 अक्टूबर को प्रात:कालीन सत्र में दोपहर बारह बजे से महाराजश्री का दर्शन दीक्षा और हिन्दू राष्ट्र संगोष्ठी आयोजित है, जिसमें उपस्थित सनातनी भक्त वृन्द धर्म – राष्ट्र और आध्यात्म से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

इसके पश्चात शंकराचार्यजी पत्रकारों से भी चर्चा करेंगे। वहीं सायंकालीन सत्र में पांच बजे से सात बजे तक पुनः दर्शन एवं श्रीशंकराचार्यजी के श्रीमुख से आध्यात्मिक संदेश श्रवण का सुअवसर सुलभ रहेगा। वे 2 अक्टूबर को अपरान्ह दो बजे उस्लापुर स्टेशन से दुर्ग उधमपुर एक्सप्रेस से आगरा प्रस्थान करेंगे।

यह जानकारी आश्रम के मीडिया प्रभारी अरविन्द तिवारी ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending