Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. चरणदास महंत ने 1.94 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात ..

Published

on

विधानसभा क्षेत्र सक्ती में मंगल भवन, सामुदायिक भवन और चबूतरे सहित कई निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति ,

सक्ती, विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार को बढ़ाते हुए विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और सक्ती के लोकप्रिय विधायक डॉ. चरणदास महंत ने विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के लिए 1.94 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की है। अपने क्षेत्रीय प्रवास के दौरान ग्रामीणों, पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सरपंचों की मांग पर यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। विधायक प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान इस आशय की जानकारी दी।

मुख्य निर्माण कार्यों की सूची:

डॉ. चरणदास महंत की इस स्वीकृति के तहत ग्राम पंचायतों में सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाएंगे। इनमें मंगल भवन, सामुदायिक भवन, छतदार चबूतरा, सांस्कृतिक मंच और मुक्तिधाम जैसी सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया है।

मंगल भवन निर्माण:

ग्राम पंचायत खूंटादहरा, कुरदा, केरीबंधा, डोंडकी, देवरी और अचानकपुर में मंगल भवन निर्माण के लिए प्रत्येक को 5 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।

छतदार चबूतरे:

बासीन, बोकरामुडा, बाराद्वार, बैला चुआ, कांदा नारा, मोहगांव और अन्य पंचायतों में छतदार चबूतरा निर्माण के लिए 2.5 लाख रुपये प्रति चबूतरा स्वीकृत किए गए हैं।

सामुदायिक भवन:

नगर पंचायत सारागांव और सकरेली कला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए क्रमशः 6.5 लाख और 6.5 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

मुक्तिधाम और प्रतीक्षालय:

ग्राम पंचायत बोरदा में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय के लिए 4.9 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

अन्य कार्य:

जाटा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला और सक्ती नगर पालिका में विभिन्न भवनों के जीर्णोद्धार एवं अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भी 5 लाख रुपये की निधि स्वीकृत की गई है।

विकास की ओर एक कदम –

डॉ. चरणदास महंत का यह प्रयास न केवल क्षेत्र में आधारभूत संरचना को मजबूत करेगा, बल्कि लोगों के सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

विकास कार्यों से बढ़ेगी क्षेत्र की साख –

गुलजार सिंह ठाकुर ने बताया ग्राम पंचायतों और नगर निकायों में इस निधि से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें अपनी पंचायतों में ही अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। डॉ. महंत ने क्षेत्र के लोगों को यह आश्वासन दिया है कि सक्ती विधानसभा क्षेत्र में विकास की इस गति को लगातार बनाए रखा जाएगा।

विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. चरणदास महंत के प्रति क्षेत्रवासियों ने जताया आभार –

सक्ती विधानसभा क्षेत्र में 1.94 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात के लिए विधायक डॉ. चरणदास महंत का क्षेत्रवासियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया है। क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों, जिनमें देव प्रसाद, दीपक बरेट, रामप्रसाद, रमेश कुमार, सुरेश यादव, बाबूलाल जायसवाल, रविंद्र शर्मा, रवि शंकर, शाश्वत धर्म दीवान, विजय सूर्यवंशी, रोशन साहू, माधव श्रीवास, राजेंद्र देवांगन, मनीराम साहू, दिलहरण बरेट, रूपनारायण साहू, कन्हैया कंवर, और सादेश्वर गबेल सहित कई लोगों ने डॉ. महंत का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ग्रामीणों ने कहा कि डॉ. महंत की इस पहल से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और लोगों की सामाजिक व सांस्कृतिक आवश्यकताएं पूरी होंगी। उन्होंने इस स्वीकृति को क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम मानते हुए डॉ. चरणदास महंत का आभार व्यक्त किया और उनकी इस प्रतिबद्धता को सराहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि ..

SASCI 2026-27 के तहत प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना छत्तीसगढ़ , सीबीजी इकोसिस्टम के विकास...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स में पहली बार 78 वर्षीय महिला के अंडाशय कैंसर की सफल सर्जरी ..

एक किलो का ट्यूमर निकाल महिला को दिया नया जीवन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के स्त्री एवं...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल ..

बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का स्टेशन परिसर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘जय बाबा बैद्यनाथ’ के जयघोष से गूंजा ..

भोले के चेले ग्रुप, सक्ती लगातार तीसरे वर्ष बाबा बैद्यनाथ धाम कांवड़ यात्रा के लिए हूए रवाना .. सक्ती, भगवान...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा बेहतर लाभ, पीएम राहत और राहवीर योजना पर पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्यशाला ..

सक्ती में पुलिस, चिकित्सकों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को दिया गया प्रशिक्षण, कलेक्टर और एसपी ने टीम भावना से कार्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending