Connect with us

खबर सक्ती ...

बड़ी खबर: पुलिस थाना सक्ती से मात्र 200 मीटर की दूरी पर लाखों का जुआ, 35-40 जुआरी फड़ पर मौजूद, पुलिस के हत्थे चढ़े मात्र 6 जुआरी ..

Published

on

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल ..

सक्ती, पुलिस थाना सक्ती के पास चल रहे एक बड़े जुआ अड्डे पर छापेमारी कर पुलिस ने मात्र 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना से करीब 200 मीटर की दूरी पर भारी संख्या में जुआरी लाखों का दांव खेल रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छापा मारा, लेकिन अधिकतर जुआरी भागने में सफल रहे। बताया जा रहा है कि वहां करीब 35 से 40 जुआरी मौजूद थे।

पुलिस का दावा है कि उन्होंने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और कुछ जुआरियों को पकड़ा, जबकि कई जुआरी मौका पाकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि थाना के इतने नजदीक जुए का अड्डा होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए 6 जुआरियों को पुलिस ने आधे घंटे के अंदर ही छोड़ दिया, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ गया है। स्थानीय लोग पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि इस तरह के अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि थाना से इतनी निकटता पर जुए का अड्डा संचालित हो रहा था और अधिकांश जुआरी पुलिस की पकड़ से बाहर निकलने में सफल रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

केंद्रीय बजट 2026-27: विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट भारत के सुनहरे...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सकरेली कलां में ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर का भव्य वार्षिकोत्सव, देशभक्ति प्रस्तुतियों से गूंजा परिसर ..

मुख्य अतिथि रोशन लाल पटेल की गरिमामयी उपस्थिति में नन्हे कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति, ग्रामीण प्रतिभाओं का हुआ सम्मान...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री साय कृषि और ग्रामीण विकास के सभी पहलू पर कर रहे हैं बेहतर कार्य , किसानों की आय बढ़ाने...

खबर पाली18 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में आचार्य परिवार व प्रबंधन समिति की मासिक बैठक, बोर्ड परिणामों पर मंथन ..

पाली: शैक्षिक गुणवत्ता और कमजोर छात्रों के उत्थान पर हुई विस्तृत चर्चा .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

कटनई स्कूल में परीक्षा को तनावमुक्त बनाने पर जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल: बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों को तनावमुक्त रहने के दिए टिप्स , “परीक्षा जीवन का...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सोनार समाज की एकजुटता और सामाजिक चेतना का बनेगा मंच, 01 फरवरी को सक्ती में होगा स्नेह सम्मेलन, सांसद कमलेश जांगड़े रहेंगी मुख्य अतिथि ..

सक्ती, सोनार समाज कल्याण समिति सक्ती के तत्वावधान में सोनार समाज स्नेह सम्मेलन (तृतीय वर्ष–2026) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में वार्षिकोत्सव सम्पन्न, छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन ..

कन्या शिक्षा से समाज का सर्वांगीण विकास संभव : डॉ. शालू पाहवा .. सक्ती, नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती में...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में अवैध शराब पर बड़ा प्रहार, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की कार्रवाई में NH-49 के ढाबे से 9.16 लीटर शराब जब्त, ढाबा संचालक चंद्र कुमार बघेल भेजा गया जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी वृत्त सक्ती...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

महाशिवरात्रि पर सक्ती में भव्य शिव बारात, आयोजन समिति ने कलेक्टर–एसपी से की मुलाकात ..

15 फरवरी को ऐतिहासिक शिव बारात, हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर मांगी विशेष सुरक्षा व्यवस्था , शिव भक्ति में...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

बाराद्वार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, बुजुर्ग से लूट करने वाला एक आरोपी व दो अपचारी बालक गिरफ्तार ..

त्वरित कार्रवाई का असर: लूट के आरोपी पकड़े गए, एसपी ने पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending