Connect with us

खबर सक्ती ...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सक्ती जिले में आज दौरा, क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल ..

Published

on

जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर भी रहेंगे उपस्थित ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधानसभा के लाडले विधायक डॉ. चरणदास महंत आज (14 नवंबर) को सक्ती जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे क्षेत्रीय विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ-साथ जनता और कार्यकर्ताओं से संवाद भी करेंगे। उनके साथ जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे।

डॉ. महंत का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

प्रातः 10:30 बजे – कोरबा से ग्राम देवरमाल के लिए प्रस्थान।

प्रातः 11:30 बजे – ग्राम देवरमाल में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रमों में भागीदारी।

दोपहर 12:30 बजे – देवरमाल से ग्राम पुटेकेला के लिए प्रस्थान।

दोपहर 01:00 बजे – पुटेकेला में बी.एस.एफ. जवान स्व. श्री दाउराम कंवर के निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित।

दोपहर 01:30 बजे – पुटेकेला से बाराद्वार के लिए प्रस्थान।

दोपहर 02:00 बजे – बाराद्वार रेस्ट हाउस में विश्राम।

दोपहर 03:00 बजे – ग्राम पलाड़ीकला में विभिन्न लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम।

सायं 04:00 बजे – पलाड़ीकला से सक्ती के लिए प्रस्थान।

सायं 04:30 बजे – सक्ती में श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में भागीदारी।

सायं 05:00 बजे – सक्ती से ग्राम नंदेली के लिए प्रस्थान।

सायं 05:10 बजे – ग्राम नंदेली में लोकार्पण कार्यक्रम।

सायं 06:00 बजे – नंदेली से ग्राम हरदा के लिए प्रस्थान।

सायं 06:10 बजे – ग्राम हरदा में लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम।

रात्रि 08:30 बजे – कोरबा में आगमन और रात्रि विश्राम।

जिला पंचायत प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर ने बताया कि डॉ. महंत का यह दौरा क्षेत्र में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ स्थानीय लोगों से जुड़ने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। वे इस दौरान जनता की समस्याओं और क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा के रंग में रंगा मुख्यमंत्री निवास ..

मुख्यमंत्री साय ने कहा- प्रदेश की बहनों का मेरे घर आना सौभाग्य; शिव-पार्वती की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि , ‘हर...

खबर पाली14 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर पाली में अभिभावक सम्मेलन, बच्चों के सर्वांगीण विकास और संस्कारों पर हुआ मंथन ..

व्यवस्थापक कौशल सिंह राज ने जताया आभार, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता पर डाला प्रकाश .. पाली,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

🩸 रक्तदान के जरिए जिंदगी बचाने की मुहिम को प्रफुल्ल देशमुख दे रहे नई धार ..

🩸 अड़भार के पुष्पेन्द्र श्रीवास ने पांचवीं बार, पार्षद दीपेश रात्रे ने छठवीं बार किया रक्तदान , 🩸 खरसिया में...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने स्थानीय अवकाश में किया संशोधन ..

18 सितंबर के स्थान पर अब 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश .. सक्ती, जिला सक्ती में स्थानीय...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद कमलेश जांगड़े ने DRM को सौंपा मांग पत्र ..

सक्ती सहित पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की लंबित रेल समस्याओं के निराकरण की मांग, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव से लेकर...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के भाषण के बीच काले झंडे, सक्ती में सियासी बवाल ..

भारी सुरक्षा के बीच मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विरोध की दस्तक , कांग्रेस के युवा नेता ने लहराया काला झंडा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश ..

जेठा कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लगाया कदम का पौधा तो मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ती जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन ..

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े विकास कार्यों से क्षेत्र में बढ़ेंगी सुविधाएं .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

छत्तीसगढ़ के सक्ती से इस वक्त की बड़ी खबर!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कार्यक्रम में भारी बखेड़ा: सक्ती में भाषण के बीच युवाओं ने लहराए काले झंडे, मची...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending