Connect with us

खबर रायगढ़

यह समय सबसे महत्वपूर्ण, भविष्य की मांग अनुसार खुद को करें तैयार – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ..

Published

on

डिग्री कॉलेज को सर्व सुविधायुक्त मार्डन कॉलेज के रूप में किया जाएगा विकसित ,

वित्त मंत्री चौधरी पहुंचे डिग्री कॉलेज, विद्यार्थियों से हुए रूबरू, कैरियर निर्माण के दिए टिप्स ..

रायगढ़, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी आज रायगढ़ के किरोड़ीमल शास.कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आपके जीवन का महत्वपूर्ण समय है। जिन्हें यह अहसास हो जाता है वह भविष्य निर्माण में आगे निकल जाता है। उन्होंने कहा कि अपने कैरियर के लिए इस 4 से 5 साल का बेहतर उपयोग करें। 10 वीं के बाद विषय चुनाव एवं 12 वीं के बाद बीए, बीकाम, बीएससी जैसे विषय लेकर पढ़ते है इस तरह आप जब 17 से 18 साल पढ़ाई के बाद जीवन में क्या करना है पता नहीं होता, इसके लिए आप सभी अभी से अपने भविष्य के लिए रणनीति एवं कैरियर प्लानिंग के साथ अपना लक्ष्य स्पष्ट कर भविष्य की मांग और संभावनाओं के साथ अपने आप को तैयार करें। इस अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव, निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय, प्राचार्य श्रीमती मनोरमा पाण्डेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वित्त मंत्री चौधरी ने कैरियर संबंधी शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी और अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य तय था और इसलिए गिनती की पढ़ाई पर विश्वास नहीं करते थे। इस दौरान उन्होंने अपने स्टॉक मार्केट एवं खेती के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि इसके लिए उन्हें काफी पढ़ाई करनी पड़ी और यही लर्निंग उन्हें आज काम आ रही है। उन्होंने कहा कि आपको तय करना है क्या करना है क्या नहीं करना है इसके अलावा दूसरा विकल्प हो सकता आपको सभी को ध्यान में रख के कार्य करना है। इस दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने अपने पैशन को प्रोफेशन में बदलने के विकल्प के संबंध में भी जानकारी दी।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा आगामी 2047 तक इंडिया की इकोनॉमी में अभूतपूर्व ग्रोथ होगा और इसका लाभ सभी को मिलेगा। इकोनामी ग्रोथ का फायदा लेने के लिए बदलते वक्त व मांग के अनुसार आपको तैयार रहना होगा, तभी आप उस अवसर का लाभ ले सकते है। यही कारण है कि रायगढ़ में कोडिंग क्लास प्रारंभ करने के साथ ही नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है ताकि आप सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारियों के साथ ज्ञान वर्धन कर सके।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि यह महाविद्यालय जिले का पुराना एवं महत्वपूर्ण महाविद्यालय है। यहां आने का उद्देश्य डिग्री कॉलेज को मार्डन कॉलेज के रूप में विकसित करना है। ताकि कॉलेज में बेहतर लाइब्रेरी, लैब के साथ सर्व सुविधाएं सुनिश्चित हो सके और विद्यार्थियों को लर्निंग एवं सपोर्टिंग वातावरण मिल सके। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों से महाविद्यालय के मूलभूत आवश्यकताओं की जानकारी ली। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विभागवार अपनी मांग आवेदन दिए। जिस पर वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि जो कार्य जल्दी हो सकते है उन कार्यों को प्राथमिकता के साथ अतिशीघ्र पूर्ण कराए जाएंगे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़1 घंटा ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

अर्बन बैंक के 97वें एजीएम अधिवेशन में शामिल होंगे डेलीगेट छोटे लाल यादव ..

सक्ती से 23 सितंबर को कोलकाता मेल एक्सप्रेस से रवाना होंगे यादव, तीनों रेल जोन के प्रतिनिधि होंगे शामिल .....

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चा ..

375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा .. रायपुर, विकसित...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में लाएं तेजी, गांव-गांव कराएं मुनादी : कलेक्टर जयश्री जैन .. सेवा सेतु अभियान के...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

वन अधिकार से लेकर शिक्षा-स्वास्थ्य तक योजनाओं की समीक्षा, जनजातीय हितों पर आयोग का जोर ..

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य प्रकाश कुमार उईके ने सक्ती में योजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध क्रियान्वयन के...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती जिले के जनदर्शन में 58 फरियाद, सवालों के घेरे में शिकायत निवारण व्यवस्था ..

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठकों में निराकरण के दावों के बीच फिर उमड़ी शिकायतों की भीड़ , सड़क से पेंशन तक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

संगीतमय राधाष्टमी और नंदोत्सव में गूंजा राधे-कृष्ण का जयघोष ..

श्याम निवास जेठा में भागवताचार्य पं. उत्तम मिश्रा ने सुनाई श्रीराधा-कृष्ण की लीलाओं की कथा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती ..

हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending