Connect with us

खबर सक्ती ...

डॉ अम्बेडकर स्वाभिमान अवार्ड से सम्मानित हुए उदय मधुकर ..

Published

on

सक्ती, संविधान दिवस के 75 मौके पर 26 नवंबर को राजधानी रायपुर में भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा प्रादेशिक सम्यक प्रबोधन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। न्यु राजेन्द्र नगर रायपुर के गुरू घासीदास सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश भर से 115 विशिष्टजनों को मानद उपाधि साल 2024 का राज्य अलंकरण प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में नवगठित सक्ती जिले से भी 13 विशिष्ट‌ जनों को उनके मानवता तथा सेवाभावी कार्यों के लिए अकादमी की ओर से सम्मानित किया गया।

इस कड़ी में सक्ती जिला अंतर्गत ग्राम डड़ई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व आईएनएन 24 संवाददाता उदय मधुकर को भी अंबेडकरी विचारधारा सहित बहुजन मिशन के प्रति लोगों में जन जागरूकता फैलाने के लिए डा अंबेडकर स्वाभिमान अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त न्यायाधीश एस. एल.‌मात्रे बिलासपुर, प्रदेशाध्यक्ष भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य जी आर बंजारे ज्वाला, महासंरक्षिका श्रीमती सुशीला देवी बाल्मिकी, मासिक पत्रिका तथागत संदेश के संपादक आर के सुखदेवे, अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार डा क्षमा निधि पाटले, एच. एल. रात्रे रिटायर्ड भारतीय वन सेवा अधिकारी रायपुर तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक संजय कुमार मैथिल व सी.‌ एल. बंजारे सहित मंचासीन अभ्यागतों के कर-कमलों से प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि भारतीय दलित साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ राज्य 14 अप्रैल 1984 से आज पर्यन्त बीते चार दशक के लंबे सफर में अकादमी ने अब तक 6000 से अधिक विशिष्टजनों को उनके समाज सेवी कार्यों के लिए उनकी प्रतिभा को संतों गुरूओं तथा महा पुरूषों के नाम पर सम्मानित किया है।

इस मौके पर आगामी 8 और 9 दिसंबर 2024 को देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले 40 वें दलित साहित्यकार सम्मेलन में भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ राज्य के 18 विशिष्ट जनों को अकादमिक विदाई भी दी गई।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..29 मिनट ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..43 मिनट ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending