खबर सक्ती ...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ..

121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण ..
सक्ती, भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 11 सितंबर 2026 को कॉलेज ग्राउंड, जेठा, जिला सक्ती में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन सहित विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान 121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के कुल 38 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। इनमें 4,245.65 लाख रुपए के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 7,925.02 लाख रुपए के 23 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
भूमिपूजन के कार्यों में पंचायत विभाग के अंतर्गत 30.00 लाख रूपये के लागत राशि से अचानकपुर में महतारी सदन निर्माण कार्य, 30.00 लाख रूपये के लागत राशि से ग्राम पंचायत सिंघरा में महतारी सदन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से बसंतपुर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से साराडीह में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से पेण्डरुवा में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से कटेकोनी बड़े में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से ठनगन में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से फरसवानी में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से तुषार में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 28.51 लाख रूपये के लागत राशि से करौंवाडीह में उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण कार्य, 20.01 लाख रूपये के लागत राशि से जेठा में महतारी सदन निर्माण कार्य, पुलिस विभाग अंतर्गत 204.00 लाख रूपये के लागत राशि से नवीन पुलिस लाईन नन्दौरखुर्द सक्ती में शस्त्रागार/बारुदघर (आर्मरी/मैगजीन बिल्डिंग) भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 2582.11 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती के देवरघटा, बरतुंगा, तुलसीडीह, अण्डा, चरौदा स्कूल होते हुये लिमगांव, अड़भार, दारीमुड़ा, तौलीपाली से झर्रा होते हुये सपिया नहरपार 0 प्वाईंट तक लंबाई 22.00 कि.मी. सड़क निर्माण कार्य, 1529.67 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती के छुहीपाली से कटेकोनी बड़े–कर्राखई–ठाकुरपाली से सेमराडीह तक सड़क चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य (लंबाई 12.00 कि.मी.) का भूमिपूजन, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 840.22 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती के अण्डी–किरकार–जगमहन से सातबहिनिया तक सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 8.00 कि.मी.) का भूमिपूजन, 808.56 लाख रूपये के लागत राशि से नगझर से नवापारा मार्ग (लंबाई 5.00 कि.मी., वास्तविक लंबाई 6.50 कि.मी.) निर्माण कार्य, 465.84 लाख रूपये के लागत राशि से शासकीय कन्या महाविद्यालय सक्ती, जिला सक्ती के भवन निर्माण कार्य, 442.20 लाख रूपये के लागत राशि से गुरेराडीह किरारी से केसला मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 2.90 कि.मी.), 411.25 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती में स्थापित नवीन लाईवलीहुड संस्थान के भवन निर्माण कार्य, 184.35 लाख रूपये के लागत राशि से बेदराम शासकीय महाविद्यालय, मालखरौदा में अहाता निर्माण एवं अतिरिक्त भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 53.73 लाख रूपये के लागत राशि से अनुविभागीय कृषि अधिकारी सक्ती के भवन निर्माण कार्य, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के अंतर्गत 70.00 लाख रूपये के लागत राशि से संभागीय कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, डोड़की निर्माण कार्य, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के अंतर्गत 25.00 लाख रूपये के लागत राशि से ग्राम चुरतेली में उद्यानिकी उत्पादों के भंडारण हेतु गोदाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

इसी प्रकार लोकार्पण के कार्यों में क्रेडा (छत्तीसगढ़ राज्य नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण) के अंतर्गत 47.10 लाख रूपये के लागत राशि से जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप (जल जीवन मिशन पी.एच.ई. 3 नग) निर्माण कार्य, 382.20 लाख रूपये के लागत राशि से जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप (जल जीवन मिशन पी.एच.ई. 17 नग) निर्माण कार्य, 235.88 लाख रूपये के लागत राशि से जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर ड्यूल पंप (जल जीवन मिशन पी.एच.ई. 12 नग) निर्माण कार्य, हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत 71.12 लाख रूपये के लागत राशि से चन्द्रपुर, जिला सक्ती में नवीन तहसील कार्यालय भवन के निर्माण कार्य, 71.12 लाख रूपये के लागत राशि से हसौद, जिला सक्ती में नवीन तहसील कार्यालय भवन के निर्माण कार्य, पंचायत विभाग के अंतर्गत 40.00 लाख रूपये के लागत राशि से गोपालपुर में प्रशिक्षण भवन निर्माण कार्य, पुलिस विभाग के अंतर्गत 60.95 लाख रूपये के लागत राशि से नवीन पुलिस थाना डभरा भवन निर्माण कार्य, 60.95 लाख रूपये के लागत राशि से नवीन पुलिस थाना चन्द्रपुर भवन निर्माण कार्य, 60.95 लाख रूपये के लागत राशि से नवीन पुलिस थाना जैजैपुर भवन निर्माण कार्य, 41.18 लाख रूपये के लागत राशि से थाना मालखरौदा अंतर्गत नवीन पुलिस चौकी अड़भार भवन निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 1134.78 लाख रूपये के लागत राशि से देवरघटा से कठरा पाली, निमोही, सिंघीतराई, बेनीपाली, ओड़ेकेरा मुख्य मार्ग तक पुल पुलिया सहित सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 8.00 कि.मी., प्रस्तावित लंबाई 9.00 कि.मी.), 498.81 लाख रूपये के लागत राशि से जिला सक्ती के अंतर्गत बुंदेली से अड़भार मार्ग (लंबाई 3.00 कि.मी.) निर्माण कार्य, 1435.38 लाख रूपये के लागत राशि से ग्राम पंचायत मालखरौदा में मुख्यमार्ग कलमी, नहरपार से चिखली, छोटेकोट, बड़ेकोट, सिंघरा होते हुये बेल्हाडीह तक सड़क निर्माण कार्य (लंबाई 9.00 कि.मी.), 75.23 लाख रूपये के लागत राशि से विकासखंड मालखरौदा के सुलौनी में हाईस्कूल भवन के निर्माण कार्य, ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा (RES) के अंतर्गत 30.00 लाख रूपये के लागत राशि से गोबरा में महतारी सदन निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























