खबर सक्ती ...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में 11 सितंबर को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण ..

कॉलेज ग्राउंड जेठा में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के लिए की गई है व्यापक व्यवस्थाएं ..
सक्ती, भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 11 सितंबर 2026 को कॉलेज ग्राउंड, जेठा, जिला सक्ती में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन सहित प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

कार्यक्रम स्थल कॉलेज ग्राउंड जेठा में अतिथियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम स्थल के समीप दो हेलीपेड तैयार किए गए हैं, जहां से विशिष्ट अतिथियों का आगमन होगा। इसके साथ ही विभिन्न विभागों एवं योजनाओं से संबंधित उपलब्धियों एवं गतिविधियों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए जाएंगे। माननीय अतिथियों के स्वागत एवं कार्यक्रम स्थल तक आवागमन के लिए सुव्यवस्थित पाथ वे एवं कारकेट निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर वीआईपी स्टेज तथा मुख्य वीवीआईपी स्टेज का निर्माण किया गया है। मुख्य मंच के समीप अतिथियों एवं गणमान्यजनों के लिए ग्रीन रूम एवं पैंट्री की व्यवस्था की गई है। वहीं विभिन्न श्रेणियों के आमंत्रितों के लिए निर्धारित बैठक व्यवस्था के अंतर्गत सेक्टर-1 से सेक्टर-18 तक अलग-अलग बैठक क्षेत्र बनाए गए हैं, जिससे अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के बैठने की व्यवस्था व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम स्थल पर रंगमंच की भी व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम स्थल के प्रवेश एवं निकास के लिए निर्धारित मार्गों के साथ डिफेंस व होल्डिंग गेट एवं पब्लिक होल्डिंग एरिया की व्यवस्था भी की गई है, जिससे भीड़ का व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित हो सके।
राष्ट्रीय राजमार्ग-49 के समीप पार्किंग एवं यातायात की विशेष व्यवस्था –

कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय राजमार्ग-49 से जुड़ा हुआ है। यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सुव्यवस्थित पार्किंग क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं। जेठा टोल प्लाजा के समीप भी पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। माननीय अतिथियों एवं विशिष्टजनों के वाहनों के लिए कॉलेज भवन की ओर कलेक्टोरेट वीआईपी गेट प्रवेश के माध्यम से पृथक वीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। माननीय अतिथियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए कारकेट रूट निर्धारित किया गया है। आपातकालीन परिस्थितियों के लिए इमरजेंसी रूट भी निर्धारित किया गया है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर आपातकालीन सेवाओं का निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम स्थल के आसपास स्थित कॉलेज भवन एवं कलेक्ट्रेट सेफ हाउस को ध्यान में रखते हुए भी आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित की गई है।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रत्येक वर्ग के लिए सुविधा, सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, बैठक एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, स्वच्छता, विद्युत, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं सहित आवश्यक मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों के अनुसार व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय किया जा रहा है। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं जिला प्रशासन की पूरी टीम द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























