Connect with us

खबर सक्ती ...

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल ने ली जिला कार्यकारिणी की प्रथम समीक्षा सह विशेष बैठक ..

Published

on

सक्ती, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती के जिला पदेन कमिश्नर एन.के. चंद्रा के निर्देशन एवं नवनियुक्त युवा व ऊर्जावान जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल की अध्यक्षता मे जिला मुख्यालय सक्ती में जिले के समस्त यूनिट लीडर्स के साथ स्काउटिंग -गाइडिंग गतिविधियों की विकासखंडवार समीक्षा कर स्काउटिंग को और बेहतर ढंग से आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उन्होंने जिले में स्काउटिंग को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न प्रस्तावों की भी स्वीकृति प्रदान की।

जिसमें
-जिला प्रशिक्षण केंद्र हेतु स्थल चयन।
-आगामी जनवरी माह में यूनिट लीडर्स के लिए एकदिवसीय हाइक का आयोजन।
-जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों का OYMS पोर्टल के माध्यम से पंजीयन शिविर।
-प्रत्येक हाई एवं हायर सेकंडरी विद्यालय में प्रतिवर्ष स्काउट गणवेश क्रय करने हेतु संबंधित विद्यालयों को निर्देश।
आदि प्रस्ताव शामिल हैं।
उक्त बैठक में अमर सिंह राज, जिला कोषाध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ सक्ती, चितरंजन पटेल अधिवक्ता एवं समाजसेवी, टी.एस. जगत व्याख्याता हाई स्कूल जेठा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिले के सभी विकासखंडों के स्काउटर्स एवं गाइडर्स ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव भानुलाल महंत एवं जिला संगठन आयुक्त चंद्रकांत राठिया व श्रीमती रंजिता राज ने किया। आभार प्रदर्शन वरिष्ठ स्काउटर रोवर लीडर विभूति भूषण गुप्ता द्वारा किया गया।

जिला मुख्य आयुक्त अंकित अग्रवाल के कर कमलों द्वारा राज्य मुख्यालय से प्राप्त एडवांस प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं हिमाचल वुड प्री कोर्स असाइनमेंट पूर्णता प्रमाण पत्र स्काउट लीडर्स को प्रदान किया गया। जिला मुख्य आयुक्त ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सेवाभाव एवं पूर्ण निष्ठा से जिले में स्काउटिंग को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया एवं अपनी ओर से स्काउटिंग के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सक्ती में, जेठा में होगा लखपति दीदी सम्मेलन ..

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश एवं पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में होंगे शामिल .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

बड़ी खबर: ओवररेट शराब बिक्री पर आबकारी का शिकंजा, विभाग के दो अफसर निलंबित, महासमुंद में 190 की शराब 200 रुपये में बेची, कांकेर में 4409 खाली बोतलें बरामद ..

शराब की कालाबाजारी और अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में ओवररेट बिक्री का खुलासा, कांकेर में स्टीकर-होलोग्राम समेत भारी...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में रायपुर में आईटीएमएस के सुचारू संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न हुई ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राजधानी रायपुर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस)...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

जलग्रहण प्रबंधन के तहत अधिक से अधिक भूमिगत वृद्धि और आजीविका के कार्यो पर जोर ..

राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय , मार्च 2028...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 सितंबर को सक्ती जिले को देंगे विभिन्न विकास कार्यों की सौगात ..

121.70 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 38 विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में 11 सितंबर को सक्ती में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण ..

कॉलेज ग्राउंड जेठा में प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव ..

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की , संपत्ति कर के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बडी खबर: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले ..

सक्ती से चार तहसीलदारों का स्थानांतरण, जिले में चार नए अधिकारियों की पदस्थापना; कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी .....

खबर बिलासपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रीराम लला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम ..

रामलला के दरबार को रवाना हुई आस्था की रेल, बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर निकले .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending