Connect with us

खबर बिलासपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंधु अमर धाम के चालिहा उत्सव में शामिल हुए ..

Published

on

पूज्य संत श्री लाल दास, धरम कौशिक, अमर अग्रवाल, रामू रोहरा, अमित चिमनानी सहित नेतागण रहे मौजूद ,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद ..

बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय चकरभांठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया। पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब की नमन करते हुए अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने जो 40 दिन का उपवास रखा है,उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप, पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है। श्री साय ने कहा कि वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी का अवतरण भी 40 दिन के सामूहिक तप के बाद हुआ साईं लाल दास साहेब उसी परम्परा को आगे बढ़ा रहे है। सिंधी समाज धर्म प्रेमी सेवा भावी समाज है, आप सभी से मिलकर बहुत खुशी हुई। विधायक धरम लाल कौशिक, अमर अग्रवाल सहित श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सिंधी समाज के लोग शिक्षित, समृद्ध एवं सेवाभावी होते है। अधिकांश समय वे समाज सेवा के काम में लगे रहते हैं। अपने पुरूषार्थ के बल पर वे देश में अच्छा मुकाम हासिल किये हैं। उन्होंने समाज की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि सिंधी समाज ने देश के विभाजन की विभीषिका को झेला है। अनेक कष्ट उठाए। इसके बावजूद वे हार नहीं माने और अपनी जीवटता एवं आपसी सहयोग की बदौलत तरक्की के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी पाकिस्तान में बहुत से सिंधी लोग निवासरत हैं। प्रताड़ना अथवा अन्य किसी कारण से वे भारत आना चाहते हैं, तो भारत सरकार ने सीएए कानून बनाया है। इसका फायदा उठाकर सैकड़ों लोग भारत आ रहेे हैं। विधायक धरमलाल कौशिक ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि महोत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उनकी सेवा भाव देखने योग्य होती है।

इस दौरान आयोजित चिकित्सा शिविर में बड़े-बड़े डॉक्टर आते हैं। उन्होंने पूज्य सिंधु अमर धाम के सेवा कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चालीहा महोत्सव का कल समापन है, देश भर से 30 हजार से अधिक श्रद्धालु गण इसमें शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जी उसी समापन कार्यक्रम में आए हैं, उनका स्वागत है। गणमान्य नागरिक अमित चिमनानी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य संत लाल दास साहेब का तप छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली लाएगा।

इस अवसर पर संभागायुक्त महादेव कावरे, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, रामू रोहरा सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उत्सव में शामिल हुए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending