Connect with us

खबर खरसिया ..

न्यू विवेकानंद कॉन्वेंट स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘अभिनंदन’ का भव्य आयोजन ..

Published

on

खरसिया, तहसील के ठुसेकेला स्थित न्यू विवेकानंद कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में रविवार, 12 जनवरी 2025 को वार्षिकोत्सव ‘अभिनंदन’ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे स्कूल प्रांगण में प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश नंदकुमार ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

विशेष अतिथियों में अशोका पब्लिक स्कूल सरंगढ़ के प्राचार्य जे. मिश्रा और स्कूल सोसाइटी के सदस्य रविंद्र पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता जयप्रकाश डनसेना, अधिवक्ता राम खिलावन जायसवाल, बजरंग राठौर, विद्या चौहान , नवीन गुप्ता मौजूद रहे। इसके अलावा, संगीत जगत में प्रतिष्ठित ‘तालमणि’ और ‘संगीत गंधर्व’ उपाधियों से सम्मानित संगीतज्ञ मोरध्वज वैष्णव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत और नाट्यकला के प्रदर्शन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करना था।

प्राचार्य और करुणामयी आदर्श एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। अभिभावकों और क्षेत्रवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 मिनट ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा45 मिनट ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending