Connect with us

खबर सक्ती ...

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व मे सक्ती विधानसभा क्षेत्र की सेवा के लिए समर्पित रहूंगी – डॉ. काजल किरण सिंह ..

Published

on

सक्ती, सक्ती विधानसभा क्षेत्र से जिला पंचायत चुनाव लड़ चुकीं डॉ. काजल किरण सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। उन्होंने अपने पहले चुनाव में जनता द्वारा दिए गए समर्थन और प्रेम के लिए आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा, “हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन जनता का विश्वास और समर्थन ही मेरी असली ताकत है। इस चुनाव में मुझे जनता का जो अपार स्नेह मिला, वह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है।

डॉ. काजल किरण सिंह ने आगे कहा कि आने वाले समय में वे छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के विधायक डॉ. चरणदास महंत और जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर के नेतृत्व में काम करते हुए क्षेत्र की सेवा जारी रखेंगी।

उन्होंने जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, “यह मेरा पहला चुनाव था, जिसमें मुझे बहुमूल्य अनुभव प्राप्त हुआ। जनता ने मुझे आशीर्वाद स्वरूप 8,543 मत देकर मेरा आत्म-सम्मान बढ़ाया है। मैं सक्ती विधानसभा के लोगों को विश्वास दिलाती हूं कि आगे भी आपके बीच रहकर आपकी सेवा करती रहूंगी।”

उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहेंगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में फसल विविधीकरण और व्यापवर्तन के लिए लागू होगा पायलट प्रोजेक्ट ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इक्रीसेट के वैज्ञानिकों संग हुई बैठक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में धान की खेती के सटीक एवं तकनीकी सत्यापन के लिए हुआ एमओयू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश में धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक, पारदर्शी और तकनीक-आधारित आकलन करने की दिशा...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ ..

विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, भव्य दरबार सजाने की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार .. सक्ती, पुराना स्टेट बैंक के पास आयोजित...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का संदेश ..

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल बोले—जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना जरूरी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

गड्ढे से शौचालय तक छिपाकर रखी थी महुआ शराब, आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने खोला राज

सोंठी और चमरवाह में दबिश देकर 31 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल , आबकारी अधिकारी आशीष...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

पात्र और जरूरतमंदों को प्राथमिकता से मिले श्री रामलला दर्शन योजना का लाभ : सांसद कमलेश जांगड़े ..

दिशा समिति की बैठक में सांसद ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य, कृषि, पंचायत,...

खबर रायगढ़21 घंटे ago

मुख्यमंत्री साय आज से दो दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर ..

चक्रधर समारोह के समापन में होंगे शामिल, सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा .. रायगढ़, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

केंद्रीय टास्क फोर्स व प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की समीक्षा : कैबिनेट सचिव ने राज्यों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंस ..

रायपुर, केन्द्रीय कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन की अध्यक्षता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निवास पर आयोजित तीज मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय , महतारी वंदन योजना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending