Connect with us

ख़बर रायपुर

ऑक्सीजोन की तरह पूरे देश को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री विश्व वानिकी दिवस पर विधानसभा में आयोजित संगोष्ठी में हुए शामिल ,

फॉरेस्ट्स एण्ड फूड्स थीम पर आधारित है वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा के समिति कक्ष में आयोजित विश्व वानिकी दिवस संगोष्ठी में शामिल होकर प्रदेशवासियों को वन संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ‘ऑक्सिजोन’ बनकर पूरे भारत को ऑक्सीजन प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है, जो न केवल पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आर्थिक विरासत का अभिन्न हिस्सा भी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वर्ष 2025 का विश्व वानिकी दिवस ‘फारेस्ट एंड फूड’ थीम पर आधारित है, जो इस बात पर बल देता है कि वन केवल ऑक्सीजन ही नहीं, बल्कि पोषण, रोजगार और संस्कृति का भी स्रोत हैं। इसी अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘वाइल्ड एडिबल प्लांट्स इन छत्तीसगढ़ स्टेट’ पुस्तक का विमोचन किया तथा पुदीना-मिंट फ्लेवर के बस्तर काजू प्रोडक्ट को लॉन्च भी किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत आबादी जनजातीय भाई बहनों की है जो वनों के साथ गहराई से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वनों में निवासरत जनजातीय भाई-बहनों को वनाधिकार पट्टे प्रदान कर रही है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और खेती की दिशा में आगे बढ़ें। उन्होंने बताया कि बस्तर की इमली, जशपुर का महुआ, चिरौंजी, हर्रा-बहेड़ा जैसे सैकड़ों लघु वनोत्पाद छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान हैं, जिनका वैल्यू एडिशन कर आदिवासी परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की नैसर्गिक सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि यहां के जलप्रपात, वनवासी संस्कृति और समृद्ध जैव विविधता पूरे देश के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। बस्तर का धूड़मारास अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान बना चुका है। पर्यटन का विस्तार हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में लगभग चार करोड़ वृक्ष लगाए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि नवा रायपुर में पीपल फॉर पीपल कार्यक्रम के अंतर्गत हर चौराहे पर पीपल का रोपण किया गया है, जो भविष्य में शुद्ध ऑक्सीजन का सशक्त स्रोत बनेंगे। पीपल का पेड़ वैज्ञानिक रूप से सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाला वृक्ष है, और यह पहल शहरी हरियाली की दिशा में एक प्रभावी कदम है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के वन विश्व के सबसे सुंदर वनों में गिने जाते हैं। साल और सागौन के वृक्ष यहां की प्राकृतिक शोभा हैं। साल के वनों में एक अनूठा सम्मोहन है और यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ में वन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक जंगल हैं, तब तक जीवन है।

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों का पूरा जीवन वनों पर आधारित है। उनका जीवनस्तर ऊँचा उठाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, और इसका सबसे कारगर उपाय वन क्षेत्र का विस्तार है। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों के पास प्रकृति का अनुभवजन्य ज्ञान है – उसका समुचित उपयोग कर हम विकास और संरक्षण दोनों को संतुलित कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायकगण धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, योगेश्वर राजू सिन्हा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव तथा वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

सुबह शहर में निकलें अधिकारी, जमीनी हकीकत देखें और काम कराएं : अरुण साव ..

उप मुख्यमंत्री ने नगर निगमों और जिला मुख्यालय वाले नगर पालिकाओं के कार्यों की समीक्षा की , संपत्ति कर के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बडी खबर: राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले ..

सक्ती से चार तहसीलदारों का स्थानांतरण, जिले में चार नए अधिकारियों की पदस्थापना; कई जिलों में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी .....

खबर बिलासपुर5 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की श्रीराम लला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम ..

रामलला के दरबार को रवाना हुई आस्था की रेल, बिलासपुर से 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी यात्रा पर निकले .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का संभागायुक्त सुनील जैन ने लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री,...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की संभागायुक्त सुनील जैन ने ली समीक्षा बैठक ..

आगमन एवं स्वागत, मुख्य मंच, लोकार्पण-भूमिपूजन, विभागीय स्टॉल,हितग्राहियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश .. सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

9 सितंबर सक्ती जिला स्थापना दिवस पर चिराग अग्रवाल ने दी जिलेवासियों को बधाई ..

कहा- विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में तेज हो रहे विकास...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

श्रीराम लला दर्शन हेतु सक्ती जिले से 37 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम के लिए रवाना ..

श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर प्रारंभ की...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

युवाओं को रोजगार से उद्यमिता तक नई उड़ान, 500 करोड़ से मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन को मंजूरी ..

सरकारी कर्मचारियों की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़कर 45 वर्ष, कैबिनेट के बड़े फैसलों से युवाओं, निर्यातकों और कर्मचारियों...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सीजेएम शुभदा गोयल ने किया उपजेल सक्ती का औचक निरीक्षण ..

बैरकों से पाकशाला तक लिया व्यवस्थाओं का जायजा, बंदियों से सीधे जानी समस्याएं .. सक्ती, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुश्री...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

साक्षरता दिवस पर लीनेस क्लब सक्ती ने जगाई शिक्षा की अलख ..

महिलाओं और बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, शिक्षा के अधिकार के प्रति किया जागरूक .. सक्ती, आंल इंडिया लीनेस क्लब्स...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending