खबर सक्ती ...
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की संभागायुक्त सुनील जैन ने ली समीक्षा बैठक ..

आगमन एवं स्वागत, मुख्य मंच, लोकार्पण-भूमिपूजन, विभागीय स्टॉल,हितग्राहियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश ..
सक्ती, केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री आवास गृह प्रवेश कार्यक्रम, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम की तैयारियों की बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक ली।
उन्होंने अधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त जैन ने केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन एवं स्वागत, मुख्य मंच की व्यवस्था, लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम, विभागीय स्टॉल, हितग्राहियों की जानकारी, बैठक एवं प्रवेश व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने पेयजल, एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकासी, बैरिकेटिंग, स्वच्छता, बायो टॉयलेट तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त जैन ने कार्यक्रम स्थल पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए भीड़ प्रबंधन, सुगम आवागमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने कहा। संभागायुक्त ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत सीईओ सहित सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का आपसी समन्वय से समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित हो सके।
उल्लेखनीय है कि 11 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का गृह प्रवेश, पंचायत पदाधिकारी एवं लखपति दीदी सम्मेलन तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, हितग्राहियों एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।
समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के. एस. पैंकरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























