खबर सक्ती ...
साक्षरता दिवस पर लीनेस क्लब सक्ती ने जगाई शिक्षा की अलख ..

महिलाओं और बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री, शिक्षा के अधिकार के प्रति किया जागरूक ..
सक्ती, आंल इंडिया लीनेस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 के स्वर्णिम सक्ती क्लब द्वारा विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर गायत्री मंदिर तालाब पार क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब की चार्टर्ड अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों को कॉपी, पेन सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित कर शिक्षा और साक्षरता के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने साक्षरता को समाज के विकास की बुनियाद बताते हुए महिलाओं और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग बनाने का सशक्त साधन है।

पूर्व लीनेस अध्यक्ष विजया जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना और लोगों को साक्षरता के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर महिलाओं एवं बच्चों को कॉपी, पेन आदि सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा के अधिकार को समझने, साक्षरता की आवश्यकता को जानने तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा, लता नायक, रामकुंवर साहू, अनीता सिंह, अनीता राठौर, अल्का कंवर, रीता राज, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























