Connect with us

खबर सक्ती ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीसी के जरिए ली संभाग के कलेक्टर – एसपी की बैठक ..

Published

on

पीएम के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की, दिए निर्देश ,

आने वाले हितग्राहियों को व्यवस्था की जानकारी देने के निर्देश ,

संपूर्ण आयोजन में स्वच्छता को हमेशा ध्यान में रखें – अरुण साव ..

बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज वीसी के जरिए संभाग के सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री के 30 मार्च को प्रवास को लेकर की जा रही तैयारी की समीक्षा की। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में आयोजित इस विषय बैठक में संभाग आयुक्त महादेव कावरे वह आईजी संजीव शुक्ला सहित बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण एवं एसपी रजनेश सिंह उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों ने अच्छी कार्य योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि यह तभी सफल माना जाएगा जब मैदानी स्तर पर इस योजना के अनुरूप पालन किया जाए। उन्होंने कहा की पीएम का आगमन हमारे बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ के लिए बहुत बड़ी घटना है। इस कार्यक्रम में कोई भी चूक ना हो, यह ध्यान रखा जाए। जरा भी लापरवाही से इतना बड़ा कार्यक्रम बिगड़ सकता है। उन्होंने अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर हमेशा अलर्ट मोड में रहने को कहा। उन्होंने कहा कि इतने बड़े कार्यक्रम में सहभागिता निभाने का अधिकारियों को अच्छा मौका मिल रहा है ।श्री साव ने कहा कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आप लोगों ने बैठक किए हैं। लोगों को यहां दी जा रहे निर्देश को अक्षरशः बताएं ताकि कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो। लोगों को यह भी बताएं की आमसभा में क्या चीज लाना प्रतिबंधित है और क्या-क्या सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, बोतल, छत्ता आदि भीतर नहीं ले जा सकते हैं। यहां मिले निर्देशों की जानकारी देने के लिए विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर बैठक करें और हितग्राहियों को बताएं ताकि कार्यक्रम की इंतजाम को लेकर किसी तरह का भ्रम ना रहे। साव ने कहा कि लोगों को सुरक्षित लाने और कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उनके गांव घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों की है। वाहन के प्रभारी और ड्राइवर की इस काम में बड़ी जिम्मेदारी है। नशा पान करके कोई भी वाहन चलने नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पीएमओ की टीम हर चीजों की मॉनीटरिंग कर रही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि दुर्घटना रहित कार्यक्रम हो यह हम सब का लक्ष्य है, फिर भी यदि कहीं किसी तरह की अनहोनी हो जाती है तो तुरंत हमारी टीम एक्शन में दिखना चाहिए। साव ने कहा कि वाहनों में आने वाले को भोजन पानी की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। लेकिन भोजन का कचरा रास्ते में कहीं पर ना फेंका जाए। प्रत्येक वाहन में डस्टबिन रहे। संपूर्ण कार्यक्रम में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाए। प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम शुरू होने के पूरे में सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। डोम में पानी, नाश्ता आदि की व्यवस्था भी पर्याप्त रूप से उपलब्ध है। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं होगी। बैठक में संभाग आयुक्त महादेव कावरे और आईजी संजीव शुक्ला ने भी ध्यान रखने योग्य निर्देश दिए। बिलासपुर के कलेक्टर अवनीश शरण ने सभा स्थल, पार्किंग सहित आदि तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी से अवगत कराया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..20 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

खबर अकलतरा ..21 घंटे ago

परसाही (बाना) हाई स्कूल में कैरियर मार्गदर्शन व साइबर जागरूकता अभियान आयोजित ..

वेल विशर फाउंडेशन की पहल, विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बताए सफलता और साइबर सुरक्षा के मंत्र .. अकलतरा, शासकीय हाई...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

उद्यानिकी किसानों के लिए सुनहरा मौका: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा से मिलेगी आर्थिक सुरक्षा ..

सक्ती, जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ मौसम की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending