Connect with us

खबर बिलासपुर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने और सुनने पहुंचे युवा, बस्तर ओलंपिक के विजयी प्रतिभागी और लखपति दीदियां ..

Published

on

बस्तर में बदलाव और आर्थिक स्वावलंबन के लिए प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार ..

बिलासपुर, 30 मार्च 2025 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बिलासपुर के मोहभट्ठा में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इस आयोजन में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। मैं छत्तीसगढ़ के युवाओं का उज्ज्वल भविष्य देख रहा हूं। बस्तर ओलंपिक का सफल और शानदार आयोजन एक सुखद बदलाव का प्रमाण है। छत्तीसगढ़ संसाधनों, सपनों और सामर्थ्य से भरपूर है। आज से 25 वर्ष बाद जब हम छत्तीसगढ़ की स्थापना का 50वां वर्ष मनाएंगे तब छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में से एक होगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को देखने और सुनने के लिए युवा, बस्तर ओलंपिक विजयी प्रतिभागी, लखपति दीदियां, नगरीय निकायों और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचित पदाधिकारी मोहभट्ठा पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान बस्तर ओलंपिक के विजयी प्रतिभागी अपने हाथों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीर को लहराते रहे और बीच-बीच में प्रधानमंत्री जिंदाबाद के नारे भी लगाए। बस्तर ओलंपिक के प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बनता था। बीते सवा सालों में बस्तर के समग्र विकास और वहां के लोगों की बेहतरी के लिए डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया।

यहां यह उल्लेखनीय है कि नक्सल हिंसा कमजोर होने के बाद लोगों में उत्साह को बढ़ाने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया गया। इसमें 1 लाख 65 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें नक्सल हिंसा से अपना अंग गंवा चुके लोगों ने भी हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर में अपने मन की बात कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक की सराहना की और इसे बदलते हुए बस्तर का प्रतीक बताया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की विशेष पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं को आजीविका मूलक गतिविधियों से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में अब तक सवा दो लाख महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में आ चुकी हैं। इस वित्त वर्ष में 10 लाख महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

गर्मी में खाद्य सुरक्षा पर सख्ती: जिले में आइसक्रीम, पानी व कोल्ड ड्रिंक्स की जांच तेज ..

कलेक्टर के निर्देशन में सक्ती जिले में खाद्य पदार्थों की सघन जांच: आइस फैक्ट्रियों व दुकानों से नमूने लेकर भेजे...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राजस्व पखवाड़ा 2026: तीन चरणों में लगेंगे शिविर, कलेक्टर तोपनो ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

गांव-गांव पहुंचेगा राजस्व पखवाड़ा, नामांतरण से लेकर प्रमाण पत्र तक का मौके पर होगा समाधान .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बाल मधुमेह पर कार्यशाला आयोजित, समय पर पहचान और उपचार पर दिया जोर ..

टाइप-1 डायबिटीज जागरूकता से बच्चों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में होगी पहल – डॉ. पूजा अग्रवाल .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

भूमिहीन मजदूरों को बड़ी राहत: सक्ती के 10,766 हितग्राहियों के खातों में 10.76 करोड़ रुपए अंतरित ..

मुख्यमंत्री ने एक क्लिक में भेजी सहायता राशि, सक्ती के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित .. सक्ती, दीनदयाल...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नगर विकास में उत्कृष्ट कार्य के लिए सक्ती नगर पालिका सम्मानित ..

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने अध्यक्ष व सीएमओ को किया सम्मानित, “राइज छत्तीसगढ़” कार्यक्रम में मिली उपलब्धि .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

आधी रात प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: कलमा में अवैध रेत उत्खनन पर एसडीएम-तहसीलदार की छापेमारी, 2 पोकलेन व 8 डंपर जब्त ..

महानदी तट पर छापा: राजस्व व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप .. सक्ती, जिले...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

बर्ड फ्लू अलर्ट : कलेक्टर-एसएसपी ने कोनी क्षेत्र का किया रात्रि निरीक्षण, सख्त निर्देश जारी ..

बिलासपुर, जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: बिलासपुर में बर्ड फ्लू अलर्ट: कई वार्डों को इन्फेक्टेड व सर्विलांस जोन घोषित ..

बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रशासन सतर्क, 10 किमी क्षेत्र में निगरानी बढ़ी , इन्फेक्टेड जोन में पोल्ट्री गतिविधियों...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

AIIMS रायपुर में डॉक्टरों और स्टाफ की भारी कमी, मरीजों को समय पर नहीं मिल रहा इलाज – सांसद फूलोदेवी नेताम ..

एम्स में बेड का अभाव, गंभीर मरीजों को मेकाहारा अस्पताल भेजने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: वन क्लिक सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, निवेशकों को मिलेगा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म ..

16 विभागों की 136+ सेवाएं एक ही मंच पर, व्यापार प्रक्रिया होगी सरल और पारदर्शी .. रायपुर, वाणिज्य एवं उद्योग...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending