Connect with us

खबर सक्ती ...

भक्ति रस में डूबी श्याम भजन संध्या ‘आशीर्वाद’, श्रद्धालुओं ने लिया दिव्य अनुभव ..

Published

on

प्रख्यात भजन गायकों ने श्याम दरबार में भरे भक्तिरस के रंग, खाटू धाम जैसा दिव्य श्रृंगार ..

सक्ती, नगर की प्रतिष्ठित फर्म मांगेराम मानस अग्रवाल के सौजन्य से उनके निज निवास श्याम कुटीर (जिंदल प्लाजा के पीछे) में श्याम भजन संध्या ‘आशीर्वाद’ का भव्य आयोजन किया गया। इस दिव्य क्षण में नगरवासियों भक्तिरस में सराबोर हो गए। इस शुभ आयोजन में महाराज मानवेंद्र सिंह चौहान (मंत्री, श्री श्याम मंदिर कमेटी, खाटू श्याम) का पावन सानिध्य भी प्राप्त हुआ।

श्याम प्रेमी मानस अग्रवाल ने बताया कि श्याम कुटीर में ‘आशीर्वाद’ भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु उमड़ पड़े। उन्होंने बताया कि भक्ति और आस्था के महापर्व में भजन संध्या के दौरान मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से बाबा श्याम का अभिषेक कर विशेष पोशाक पहनाया गया। बाबा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार कर महाआरती की गई, जिसमें श्याम भक्तों ने 51 दीपकों से बाबा श्याम की आरती उतारी। इसके बाद बाबा के दरबार के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। गणेश वंदना से भजन संध्या का शुभारंभ हुआ।

भजन गायकों के सुमधुर भजनों से श्रद्धालु भजनों पर ताली बजाते हुए झूम उठे। श्याम प्रेमी खड़े होकर भजनों पर जमकर भक्ति नृत्य करने लगे। बाबा का खीर, चूरमे, पंचमेवा आदि का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। बाबा के दरबार में शीश नवाकर श्रद्धालुओं ने उनकी कृपा प्राप्त की। इस दौरान सैकड़ों श्याम प्रेमी मौजूद थे। श्याम भजन संध्या में गूंजी भक्तिरस की स्वर लहरियां : भक्तों के हृदय को श्याम रस में सराबोर करने के लिए प्रख्यात भजन सम्राट सक्ती नगर पधारे। राज पारिक, मोनू सुल्तानिया, लव अग्रवाल, राज गुरु (कोलकाता) और आयुष सोमानी (जयपुर) जैसे विख्यात भजन गायकों ने अपने सुमधुर भजनों से बाबा श्याम को रिझा और भक्तों को भक्ति सागर में डूबो दिया।

भक्तों ने किए खाटू धाम के दिव्य स्वरूप के दर्शन : आयोजकों द्वारा बाबा श्याम का दिव्य श्रृंगार और दरबार खाटू धाम की प्रतिपूर्ति की गई। कोलकाता, मुंबई, बैंगलोर, पुणे और थाईलैंड से विशेष श्रृंगार सामग्री मंगवाई गई। बाबा का भव्य दरबार कोलकाता से आई 20 सदस्यीय टीम द्वारा अलौकिक स्वरूप में सजाया गया, जिसने पहली झलक में अपने अनुपम सौंदर्य से भक्तों का मन मोह लिया। श्याम भक्तों के स्वागत और सेवा का विशेष प्रबंध : आयोजन में पहुंचे सभी श्याम प्रेमियों के ठहरने और भोजन प्रसादी की उत्तम व्यवस्था की गई थी। पूरे नगर को बाबा के जयकारों और भव्य बैनरों से सजाया गया था।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संबोधन का किया श्रवण, जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नारी शक्ति वंदन अधिनियम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

महिला आरक्षण पर भाजपा गुमराह कर रही, लागू करने में देरी: गिरधर जायसवाल ..

परिसीमन मुद्दे पर सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर भ्रामक प्रचार का लगाया आरोप .. सक्ती, जिला कांग्रेस कमेटी के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत की पहल पर एक करोड़ से अधिक के पुल-पुलिया व चेक डेम स्वीकृत, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत ..

सक्ती में विकास को रफ्तार: पुल, स्टॉप डेम व जल संरचनाओं के लिए करोड़ों की मंजूरी .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

95% अंकों के साथ चैतन्य कुमार वर्मा का शानदार प्रदर्शन, स्कूल व समाज में खुशी की लहर ..

सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल के छात्र चैतन्य कुमार वर्मा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं बोर्ड परीक्षा में...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

फगुरम में हादसे के बाद हिंसा का विस्फोट: चक्का जाम के दौरान पुलिस पर हमला, 5 आरोपी जेल, अन्य की तलाश जारी ..

कानून से खिलवाड़ पर सख्ती: एसपी प्रफुल्ल ठाकुर का अल्टीमेटम—हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई जारी .. सक्ती, ग्राम फगुरम में सड़क...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती में स्वास्थ्य सेवाओं पर सख्ती: एमसीएच अस्पताल व पीएचसी सकर्रा का निरीक्षण, स्वच्छता व प्रसूति सेवाओं पर फोकस ..

हीट स्ट्रोक तैयारी व प्रसूति सेवाओं पर प्रशासन अलर्ट: सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल ने अस्पतालों का किया सघन निरीक्षण, दिए...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending