Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में सुशासन तिहार 2025 की शुरुआत, समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ ..

Published

on

प्रशासनिक निगरानी हेतु कलेक्टर ने जिला सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न स्तरों पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की ,

ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेगा जनसमस्याओं का समाधान, सचिव और रोजगार सहायक को जिम्मेदारी ..

सक्ती, सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण में आज 08 अप्रैल मंगलवार से आमलोगों से उनकी समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुशासन तिहार 2025 के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने तथा विकास कार्यों में गति लाने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिला स्तरीय, अनुभाग स्तरीय, जनपद स्तरीय और ग्रामपंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किए है। जारी आदेश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती वासु जैन (आई.ए.एस) को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सक्ती अरूण कुमार सोम, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मालखरौदा रूपेन्द्र पटेल और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डभरा बालेश्वर राम को अनुभाग स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती श्रीमती प्रीति पवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर सुश्री वर्षारानी चिकनजुरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा संदीप कश्यप और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा सी.के आदिले को जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक को संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ के नारे से गूंजा सक्ती, भाजपा की विशाल रैली में उमड़ा जनसैलाब ..

प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पर साधा निशाना , लोकतांत्रिक संस्थाओं की...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..18 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending