Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में भाजपा की संगोष्ठी में गूंजा ‘एक देश, एक चुनाव’ का स्वर ..

Published

on

एक साथ चुनाव से विकास को मिलेगा बल: सांसद कमलेश जांगड़े ,

चुनावी खर्च घटेगा, व्यवस्था सुधरेगी: भाजपा नेताओं ने साझा किए विचार ..

सक्ती, भारतीय जनता पार्टी सक्ती द्वारा “एक देश, एक चुनाव” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन स्थानीय कार्यक्रम स्थल में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल, जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पूजन कर की गई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर अपने विचार रखे गए।

सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि देश में बार-बार होने वाले चुनावों से जहां भारी आर्थिक व्यय होता है, वहीं विकास कार्यों में भी बाधा उत्पन्न होती है। ऐसे में “एक साथ चुनाव” व्यवस्था देश की आवश्यकता बन चुकी है। इससे चुनावी खर्च में कमी आएगी और देशहित में निरंतर विकास संभव होगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल ने कहा कि यदि सभी जनप्रतिनिधियों का चुनाव एक साथ हो तो बार-बार चुनावी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे सरकारी संसाधनों की बचत होगी और प्रशासनिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल सकेगी।

जिला उपाध्यक्ष संजय रामचंद्र ने कहा कि एक साथ चुनाव से बार-बार मतदान की प्रक्रिया से जनता को राहत मिलेगी, साथ ही चुनावी खर्च भी घटेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल ने कहा कि पांच वर्षों में यदि एक ही बार सभी चुनाव कराए जाएं, तो जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और शासन-प्रशासन भी पूरी तरह विकास पर केंद्रित रह सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अनीता सिंह द्वारा किया ..

संगोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता रामावतार अग्रवाल, जवाहर जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, चूडामणि राठौर, प्रेम पटेल, जितेश शर्मा, धनंजय नामदेव, संतोष राठौर, पहलवानदास महंत, गेंदराम मनहर, रवि गबेल, दीपक गुप्ता, विजय जायसवाल, रीता पटेल, अनीता गोपाल, सुषमा कसेर, वेद देवांगन, परमेश्वर साहू सहित भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 मिनट ago

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने जताया आभार ..

कैशलेस चिकित्सा सुविधा से लाखों शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

ख़बर रायपुर24 मिनट ago

छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय —मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी — मुख्यमंत्री साय...

ख़बर रायपुर49 मिनट ago

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम ..

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न , अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल विधायी प्रक्रियाओं और विभिन्न तकनीकी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील ..

धान खरीदी पोर्टल, एग्रीस्टैक और डिजिटल क्रॉप सर्वे को किया जाएगा एकीकृत, किसानों को नहीं देनी होगी बार-बार जानकारी ,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending