Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार 2025 – ग्राम पंचायत बड़ेसीपत में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचे कलेक्टर एवं जिला सीईओ ..

Published

on

कलेक्टर ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की ली जानकारी ..

सक्ती, सुशासन तिहार अंतर्गत आज जिले के तीन स्थान नगर पालिका परिषद सक्ती, नगर पंचायत बाराद्वार, ग्राम पंचायत बड़ेसीपत में समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत मालखरौदा के ग्राम बड़ेसीपत में आयोजित शिविर का कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने औचक निरीक्षण किया और विभागीय स्टॉलों का अवलोकन कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी ली। बड़ेसीपत में आयोजित शिविर में बरभांठा, नावापारा, नगझर, कुरदा, छपोरा, चारपारा, भड़ोरा, छोटेसीपत, बड़ेरबेली, भूतहा, अमेराडीह, भठोरा, पिहरीद से कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 60 आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। और शेष 24 आवेदनों को निराकृत करने हेतु संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। कलेक्टर ने शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। शिविर में विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी भी दी गई। इस शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई का कार्य किया गया, मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, पेशन स्वीकृति पत्र, समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराईज ट्राई सायकल वितरण किया गया। समाधान शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया था स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाई भी उपलब्ध कराया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यकता अनुसार दवाईयों का वितरण किया गया। वही आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में जनसामान्य को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए दवाईयों का वितरण किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, जिला सहकारी, श्रम विभाग, आयुर्वेद विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। विभागीय अधिकारियों ने निराकरण का वाचन किया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत सामग्री वितरण कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।इस समाधान शिविर में विधानसभा क्षेत्र जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, तहसीलदार सक्ती डॉ. रविशंकर राठौर, नायब तहसीलदार सुश्री झरना कश्यप, विकास विस्तार अधिकारी के. के. बरेठ, अनुविभागीय अधिकारी ज्ञानिकचंद जांगडे अनुविभागीय अधिकारी साथ-साथ बड़ेसीपत कलस्टर क्षेत्र के सरपंच/सचिव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, समस्त विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण, स्व. सहायता समूहो के सक्रिय महिला, कार्यक्रम मे उपस्थित रहे।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद सक्ती एवं नगर पंचायत बाराद्वार में भी समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सभी प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। कलेक्टर ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शिविर में लगे विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, नायब तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, तहसीलदार भीष्म पटेल सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..5 घंटे ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..6 घंटे ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

खबर जशपुर ..6 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण ..

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए शहरवासियों को मिली सर्वसुविधायुक्त भवन की सौगात , मुख्यमंत्री ने उत्तर जशपुर क्षेत्र...

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में पहुंची खुशियों की सौगात, 632.63 करोड़ रुपये जारी ..

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त से 67.40 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ , त्योहार से पहले खातों...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

राष्ट्रीय साधन सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा अब 3 जनवरी 2027 को ..

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने परीक्षा तिथि में किया संशोधन, पूर्व में 12-13 दिसंबर को आयोजित होनी थी परीक्षा .....

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब ..

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर , मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में हुई...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

विज्ञान के मॉडल में दिखा भविष्य का भारत, विद्यार्थियों के नवाचार ने किया प्रभावित ..

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में एआई, हरित ऊर्जा, आपदा प्रबंधन से लेकर ग्रामीण विकास तक के मॉडल बने आकर्षण का...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर जयश्री जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

तत्काल प्रभाव से आदेश किया गया जारी .. सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन ने जिले में पदस्थ...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

परसदाखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार ..

सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने बिछाया जाल, छद्म खरीददार से कराई शराब की खरीदारी,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending