खबर सक्ती ...
पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के निधन पर सक्ती मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कल 12 मई को ..

सक्ती, पूर्व मंत्री एवं अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित नेता राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह का स्वर्गवास दिनांक 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को हो गया। वे लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे और अपने कार्यकाल में जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।
उनके निधन से सक्ती सहित सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर है। दिवंगत आत्मा की शांति हेतु तेरहवीं श्रद्धांजलि सभा, चंदनपान एवं पगड़ी रस्म का आयोजन 12 मई 2025, सोमवार को बैशाख शुक्ल पक्ष बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हटरी धर्मशाला, सक्ती में किया गया है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा।
परिवार की ओर से उनकी धर्मपत्नी रानी गीता सिंह (राजमहल सक्ती) ने सभी इष्टमित्रों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना प्रदान करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login