Connect with us

खबर सक्ती ...

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि, सक्ती के हटरी धर्मशाला में हुआ तेरहवीं सभा का आयोजन ..

Published

on

गोंड समाज और आदिवासी परंपराओं के साथ पगड़ी रस्म एवं चंदन पान का कार्यक्रम सम्पन्न ,

राजा साहब की श्रद्धांजलि सभा हटरी धर्मशाला मे आयोजित, उमड़ा जनसैलाब ..

सक्ती, अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के प्रतिष्ठित नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के निधन के अवसर पर आज सक्ती के हटरी धर्मशाला में तेरहवीं श्रद्धांजलि सभा, चंदनपान एवं पारंपरिक पगड़ी रस्म का आयोजन राजमहल सक्ती की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी गीता सिंह एवं बहु रानी दिव्या सिंह सहित सभी राज परिवार की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुआ।

राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह का स्वर्गवास 29 अप्रैल 2025 को हुआ था। वे लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे तथा जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

श्रद्धांजलि सभा में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। गोंड़ समाज द्वारा आयोजित इस सभा में गोंडी धर्म संस्कृति और आदिवासी परंपराओं के अनुसार पगड़ी रस्म अदा की गई। पगड़ी रस में कीर्तन सिंह जगत, बलवंत सिंह जगत, कुशवाहा राम जगत, गजाधर सिंह जगत, प्रभात सिंह जगत एवं मुंडन संस्कार एवं चंदन पान भूमका बैग पुजारी कलाराम नेताम, चक्रधर सिंह मरावी द्वारा विधि विधान से कराया गया समूचा वातावरण श्रद्धा और संवेदना से ओतप्रोत रहा।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मेघाराम साहू , पूर्व कैबिनेट मंत्री नोबेल कुमार वर्मा, गोंडवाना महासभा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण कुमार नेताम, डा. चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विद्या सिदार, रायगढ़ राजमहल से राजकुमारी विजय श्री सिंह, धर्मजगड राज महल से कुंवर जितेंद्र सिंह राणा, इंदौर से अरविंद सिंह, एवं उनके भांजे बाबा राजा कटनी से, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह के जनसेवा एवं सामाजिक योगदान को याद करते हुए नगर में उनकी प्रतिमा स्थापना की आवश्यकता जताई। उन्होंने समाज से इस दिशा में सहयोग की अपील भी की।

राजमहल सक्ती की ओर से उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रानी गीता सिंह बहु रानी दिव्या सिंह ने सभी इष्टमित्रों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों को श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और “जय सेवा, जय सेवा” के नारों के साथ राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच का संचालन वरिष्ठ आदिवासी नेता जागेश्वर सिंह राज ने किया।

गोड आदिवासी समाज की ओर से श्रद्धांजलि सभा के अवसर पर जिला सक्ती गोड समाज एवं आदिवासी समाज के संरक्षक सरवन कुमार सिदार, राम सिंह नेताम, जय सिंह मरकाम, केशव सिंह सिदार, शोभा लाल नेताम, साध राम मरावी, शिव सिंह कंवर, महेंद्र बहादुर सभापति, महादेव नेताम, पहार सिंह, श्रीमती अनीता सिंह सिदार, श्रीमती डा. मीराबाई सिद्धार्थ, सुश्री अलका जायसवाल, बाबूलाल सिदार, रामप्यारे राज, श्यामलाल जगत, गिरवर सिंह मरावी, आसाराम जगत, राम प्रसाद नेताम, महेतर नेताम सहित आदिवासी समाज काफी संख्या में उपस्थित थे।

नगर की ओर से डा डीडी मिश्रा, सुरेश अग्रवाल डी एम, विनोद अग्रवाल धान, नरेश गेवाडीन, अरुण अग्रवाल सत्य विद्या, सुरेश अग्रवाल लाल, जयंत अग्रवाल बाबूलाल, सत्यनारायण अग्रवाल बर्तन, कमल अग्रवाल, टेकचंद जायसवाल, नंदकिशोर तंबोली, राजेश शर्मा, अशोक अग्रवाल (सेवा), संतोष अग्रवाल पेट्रोल पंप, समरू देवांगन, द्वारिका प्रसाद देवांगन, श्याम सुंदर देवांगन, गोविंद देवांगन, समर विजय बहादुर सिंह (पिंटू ठाकुर), ठाकुर राजेश सिंह, प्रदीप कुमार राठौर, जनपद पंचायत प्रतिनिधि ऋषि राय, अमित राठौर, पुरुषोत्तम राठौर, सोमनाथ सोनी, राजेश सिंह खरे पूर्व थाना प्रभारी सक्ती, हीरा पटेल, शशिकांत रावत राय, चितरंजन सिंह पटेल उच्च न्यायालय अधिवक्ता, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद चौबे, अधिवक्ता संघ सचिव सूरीत चंद्रा, धर्मेंद्र सोन, पूनम चंद्र अग्रवाल आर प्रिंटर, राकेश रोशन महंत, सलीम साहू, रथ राम पटेल, दादू सिंह चंद्र, प्रमोद कुमार पांडे, दिनेश जयसवाल, संजीव बरेट, नरेंद्र कुमार पटेल, रतन केसर, नगर की ओर से मात्र शक्तिया श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती गंगा यादव, श्रीमती नीतू राठोर, श्रीमती शांति थवाईत, श्रीमती प्रमिला कार्स, श्रीमती रंजीता चोकसे सहित काफी संख्या में नगर एवं ग्रामवासी उपस्थित होकर राजा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...15 मिनट ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...37 मिनट ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...56 मिनट ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending