खबर सक्ती ...
चन्द्रपुर पुलिस की दबिश में दो आरोपी गिरफ्तार, 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद ..

धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दो मामले दर्ज, शराब बेचने की साजिश नाकाम ..
सक्ती, जिले में अवैध शराब कारोबार पर कड़ी निगरानी के चलते चन्द्रपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 14 मई 2025 को पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से 14 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध जुआ, सट्टा, शराब एवं नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी चन्द्रपुर ने अपने क्षेत्र में मुखबिर तैनात किए थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम परसापाली पुल के पास रोड किनारे एवं ग्राम मडवा के तालाब किनारे दबिश दी।
पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से मेढ़ापाली थाना डभरा निवासी मनमोहन सोने (उम्र 34 वर्ष) और राकेश रात्रे (उम्र 26 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से क्रमशः 06 लीटर और 08 लीटर, कुल 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ क्रमशः अपराध क्रमांक 41/2025 एवं 42/2025 धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई के नेतृत्व में प्र.आर. उमाशंकर सिदार, रामनारायण राठौर, आर. महेन्द्र राठौर, मधु सिदार, राधेश्याम बरेठ एवं थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login